Vidhan Sabha Chunav Live Update: देश के पांच राज्यों में चुनावी माहौल है. उत्तराखंड, पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है. यहां नतीजों का इंतजार है. वहीं उत्तर प्रदेश में तीन चरणों का चुनाव हो चुका है. 23 फरवरी को चौथे चरण का चुनाव होगा, लेकिन अभी 172 सीटों पर चुनाव बाकी है. इसके अलावा मणिपुर में भी चुनाव होना है. इसके मद्देनजर तमाम राजनीतिक पार्टियां अभी चुनाव प्रचार में जुटी हुई हैं.

आज बहराइच में पीएम मोदी की जनसभा
पीएम नरेंद्र मोदी आज यूपी में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी दोपहर 3.35 बजे यूपी के बहराइच में पयागपुर के शिवदहा मोड़ स्थित मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. वहीं, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह प्रतापगढ़ और प्रयागराज में चुनावी सभाएं करेंगे. प्रयागराज में वह रोड शो भी करेंगे.

बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा आज देवरिया और बलिया में जनसभा करेंगे. शाम में गोरखपुर में पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संगठनात्मक बैठक करेंगे. वहीं, केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह आज यूपी में 3 जनसभाओं को संबोधित करेंगे.

अयोध्या, गोंडा, बहराइच और बाराबंकी में होंगे योगी
सीएम योगी आदित्यनाथ आज अयोध्या, गोंडा, बहराइच व बाराबंकी में कई जनसभाओं को सम्बोधित करेंगे. उधर बीजेपी अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह आज प्रतापगढ़ के चुनावी दौरे पर रहेंगे, जहां कार्यकर्ता संवाद, संगठनात्मक बैठक, जनसम्पर्क और जनसभाओं को संबोधित करेंगे. डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य आज सुल्तानपुर व प्रयागराज के चुनावी दौरे पर रहेंगे.

प्रयागराज, चित्रकूट और कौशांबी के चुनावी दौरे पर रहेंगे अखिलेश
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव आज प्रयागराज, चित्रकूट और कौशांबी के चुनावी दौरे पर रहेंगे. अखिलेश का प्रयागराज जिले में अन्ताहिया मजरा गडवा खुर्द, मिर्जापुर मार्ग, करछना में कार्यकर्ता सम्मेलन है. बसपा सुप्रीमो मायावती भी आज यूपी के बहराइच में जनसभा करेंगी. आप के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज गोरखपुर की सहजनवा सीट, संतकबीर नगर की ख़लीलाबाद सीट और बस्ती की रुधौली सीट पर जनसभा को संबोधित करेंगे

ये भी पढ़ें-
आज करने वाले हैं सफर तो जरूर देख लें कैंसिल ट्रेन की लिस्ट, रेलवे ने किया 327 ट्रेनों को रद्द, इतनी ट्रेन हुई र‍िशेड्यूल और डायवर्ट

बजरंग दल कार्यकर्ता की हत्या: अब तक 3 गिरफ्तार, BJP नेताओं ने लगाए साजिश के आरोप, जानें अब तक क्या-क्या हुआ

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया