हिजाब विवाद: कर्नाटक हाई कोर्ट में सुनवाई, सरकार ने कहा- कैंपस के अंदर हिजाब पहनने पर रोक नहीं

कर्नाटक में हिजाब बैन को लेकर मंगलवार को हाई कोर्ट में सुनवाई हो रही है. सुनवाई तीन जजों की बेंच कर रही है.  सरकार का पक्ष रखते हुए एडवोकेट जनरल ने कहा कि कॉलेज कैंपस के अंदर हिजाब पहनने पर रोक नहीं है, सिर्फ क्लासरुम और क्लास के दौरान हिजाब बैन है. उन्होंने कोर्ट को आगे बताया कि हमारे पास कर्नाटक शैक्षणिक संस्थानों के रूप में एक कानून है. वर्गीकरण और पंजीकरण नियम, नियम 11. यह नियम उन पर एक विशेष पहनावा पहनने का उचित प्रतिबंध लगाता है.

इससे पहले सरकार ने सोमवार को कोर्ट में कहा कि हिजाब मामले में याचिकाकर्ता न सिर्फ इसे पहनने की इजाजत मांग रही हैं, बल्कि यह घोषणा भी चाहती हैं कि इसे पहनना इस्लाम को मानने वाले सभी लोगों पर धार्मिक रूप से बाध्यकारी है. सरकार ने अदालत में यह भी कहा कि हिजाब एक आवश्यक धार्मिक परंपरा नहीं है और धार्मिक निर्देशों को शैक्षणिक संस्थानों के बाहर रखना चाहिए.

मामले की सुनवाई कर रहे कर्नाटक हाई कोर्ट की पूर्ण पीठ से राज्य के महाधिवक्ता प्रभुलिंग नावडगी ने कहा कि यह एक ऐसा मामला नहीं है जहां याचिकाकर्ता अकेले ही अदालत में आई हैं. वे एक खास पोशाक को एक धार्मिक मंजूरी का हिस्सा बनाना चाहती हैं ताकि यह इस्लाम को मानने वाले हर किसी पर बाध्यकारी हो. यह दावे की गंभीरता है. हर महिला, जो इस्लाम को मानती हैं, उन्हें धार्मिक परंपरा के अनुसार हिजाब पहनने की जरूरत है, जैसा कि याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है.

ये भी पढ़ें- लालू यादव का किया गया ईसीजी, इकोकार्डियोग्राफी और डेंटल टेस्ट, दो की रिपोर्ट है नॉर्मल

क्यों यूक्रेन पर हमला नहीं कर रहा रूस, कहीं ये तो नहीं व्लादिमीर पुतिन के तीन सबसे बड़े डर

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News