रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी के साथ अखिलेश यादव ने पोस्ट की तस्वीर, सपा में हो सकते हैं शामिल

यूपी चुनाव के बीच एक नई तस्वीर सामने आई है. जिसमें सपा प्रमुख अखिलेश यादव के साथ बीजेपी नेता रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक नजर आ रहे हैं. इससे पहले मयंक जोशी के सपा में शामिल होने की लगातार अटकलें जारी थीं. अब अखिलेश ने खुद उनके साथ तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है.

बीजेपी से नहीं मिला था टिकट

लखनऊ में मतदान से पहले रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी की अखिलेश यादव से मुलाकात के बाद अब मयंक के सपा में शामिल होने की अटकलें और तेज हो चुकी हैं. बता दें कि मयंक जोशी लखनऊ कैंट से बीजेपी का टिकट मांग रहे थे, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला था. जिसके बाद वो पार्टी से लगातार नाराज चल रहे थे. अब अगर मयंक सपा में शामिल होते हैं तो उन्हें अखिलेश यादव लखनऊ कैंट से टिकट दे सकते हैं. अखिलेश ने उनके साथ फोटो शेयर करते हुए लिखा – "श्री मयंक जोशी जी से शिष्टाचार भेंट"

श्री मयंक जोशी जी से शिष्टाचार भेंट। pic.twitter.com/SPNPsN3vCh
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) February 22, 2022

बेटे मयंक जोशी को पार्टी से टिकट दिलवाने को लेकर रीता बहुगुणा जोशी ने भी खूब जोर लगाया. लेकिन बीजेपी ने मयंक को टिकट नहीं दिया. रीता बहुगुणा जोशी ने यहां तक कह दिया था कि वो बेटे को टिकट के बाद इस्तीफा देने के लिए तैयार हैं. हालांकि जब पार्टी ने मयंक को टिकट नहीं दिया तो उन्होंने कहा कि वो पार्टी के फैसले का सम्मान करती हैं.

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News