यूपी चुनाव: मायावती ने सुबह-सुबह लखनऊ में डाला वोट, कहा- BSP को अति पिछड़े वर्ग और उच्च जाति समाज का भी मिल रहा है वोट

उत्तर प्रदेश के चौथे चरण में 9 जिलों की 59 सीटों पर मतदान जारी है. सुबह 7 बजे वोटिंग शुरू होते ही बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) की सुप्रीमो मायावती ने घर से निकलीं और लखनऊ में अपना वोट डाला. वोटिंग के बाद मायावती ने मीडिया से बात की और मतदाताओं से ज्यादा से ज्यादा वोट करने की अपील की.

मायावती ने कहा, ‘मतदाताओं से अपील है कि ये लोकतंत्र का उत्सव है उनको वोट डालने के लिए जरूर निकलना चाहिए. आपका एक-एक वोट जरूरी है. परम पूजनीय डॉ भीम राव अंबेडकर के प्रयासों की वजह से ही हमें वोट डालने का अधिकार मिला है. इसलिए हमें अपने अधिकार का जरूर इस्तेमाल करना चाहिए. लोकतंत्र के उत्सव में सभी को शामिल होना चाहिए. बीएसपी को सिर्फ दलितों और मुसलमानों का ही नहीं, बल्कि अति पिछड़े वर्ग और उच्च जाति समाज का भी वोट मिल रहा है.'

BSP chief Mayawati casts her vote at Municipal Nursery School polling booth in Lucknow #UttarPradeshElections2022 pic.twitter.com/kev8eHhsHz
— ANI UP/Uttarakhand (@ANINewsUP) February 23, 2022

"दलित विरोधी हैं भाजपा, सपा और कांग्रेस"
एक दिन पहले मंगलवार को मायावती ने भाजपा, सपा और कांग्रेस को दलितों और पिछड़ों की विरोधी करार देते हुए दावा किया था कि इन तीनों ही पार्टियों ने समाज के दबे-कुचले वर्गों के उत्थान के लिए कोई काम नहीं किया. ये बात मायावती ने पयागपुर में देवीपाटन मंडल के बसपा उम्मीदवारों के समर्थन में आयोजित एक चुनावी जनसभा में कही थी. कांग्रेस पर निशाना साधते हुए मायावती ने कहा कि कांग्रेस दलितों और आदिवासियों के हितों का सिर्फ नाटक करती रही है और अपनी गलत नीतियों के कारण कांग्रेस आज देश और कई राज्यों से सत्ता से बाहर हो गई है.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने बाबा साहेब (भीमराव आंबेडकर) को भारत रत्न नहीं दिया, जबकि उनके मिशन को आगे बढ़ाने वाले कांशीराम के निधन पर राष्ट्रीय शोक करने से परहेज किया. कांग्रेस ने मंडल आयोग की सिफारिशों को भी लागू नहीं किया था.

ये भी पढ़ें-
रेलवे स्टेशन के लिए निकलने से पहले चेक कर लें आज की कैंसिल ट्रेनों की लिस्ट, रेलवे ने किया 333 ट्रेनों को रद्द

UP Elections: चौथे चरण की वोटिंग से पहले सीएम योगी ने ट्वीट कर जनता से की ये अपील, जानें क्या कुछ कहा

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News