एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री नवाब मलिक को प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी की टीम आज सुबह 5 बजे उनके घर से पूछताछ के लिए ले गई है. इसके बाद महाराष्ट्र की सियासत में खलबली मच गई है. एनसीपी-शिवसेना के नेता लगातार केंद्र सरकार पर हमला बोल रहे हैं. जानकारी के मुताबिक दाऊद मामले में ED जो इन्वेस्टिगेशन कर रही है, उसको लेकर नवाब मलिक से पूछताछ की जा रही है. सूत्रों के मुताबिक नवाब मलिक को डिटेन या अरेस्ट नहीं किया गया है. नवाब मलिक को समन भेजा गया था. आइए आपको बताते हैं ईडी की नवाब मलिक से पूछताछ पर किसने क्या कहा.

शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा, महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को जिस तरह से ED के लोग उनके घर जाकर लेकर गए हैं, यह महाराष्ट्र सरकार के लिए चुनौती है. पुराने मामलों को निकालकर सबकी जांच हो रही है. आप जांच कर सकते हैं, 2024 के बाद आप की भी जांच होगी. आने वाले दिनों में मैं सभी खुलासे करने जा रहा हूं. इसके लिए मुझे कितनी भी बड़ी कीमती क्यों ना चुकानी पड़े.

उन्होंने कहा, मैं एक-एक अफसर को एक्सपोज करूंगा. नवाब मलिक महाराष्ट्र के कैबिनेट मंत्री हैं. वो सच बोलते हैं. यह महाराष्ट्र सरकार के लिए चैलेंज है. 2024 के बाद आपकी भी जांच होगी. अग्रवाल को अभी भी कौन बचा रहा है. आने वाले दिनों में सभी खुलासा करने जा रहा हूं.

Nawab Malik is a sr leader & Maharashtra’s cabinet minister. The way in which he was taken from his home by ED is a challenge to Maharashtra Govt. A minister is taken away by central agencies by coming to our state. After 2024, you’ll be probed too. Keep this in mind: Sanjay Raut pic.twitter.com/hVAd56DPfT
— ANI (@ANI) February 23, 2022

एनसीपी नेता और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले ने कहा, बहुत दिन से बीजेपी के नेता ट्वीट कर रहे थे. जो ये षड्यंत्र कर रहे थे वो हो रहा है. बिना किसी नोटिस के महाराष्ट्र के मंत्री को घर से ईडी के दफ्तर लेकर गए. ये महाराष्ट्र का अपमान है.

For many days people of BJP were tweeting that ED notice will come against Nawab Malik and Maha Vikas Aghadi. They directly took him to the ED office without any notice. I don’t know what new type of politics they have started. It’s an insult to Maharashtra: NCP MP Supriya Sule pic.twitter.com/W4cVeLD8I0
— ANI (@ANI) February 23, 2022

महाराष्ट्र एनसीपी प्रमुख और राज्य मंत्री जयंत पाटिल ने कहा कि नवाब मलिक को बिना किसी पूर्व सूचना के पूछताछ के लिए ईडी कार्यालय ले जाया गया है. उन्होंने पिछले कुछ दिनों में बीजेपी नेताओं का पर्दाफाश किया था, इसलिए अब बदला लिया जा रहा है.

Nawab Malik has been taken to the ED office for questioning, without prior information. He had exposed BJP leaders in the past few days, so revenge is being taken now: Maharashtra NCP chief and state minister Jayant Patil pic.twitter.com/Gr4LWJ3tF3
— ANI (@ANI) February 23, 2022

वहीं बीजेपी नेता नीतेश राणे ने कहा, आशा है कि हर एक जानता है कि नवाब मलिक को ईडी कार्यालय में लाया गया है. दाऊद इब्राहिम के मनी लॉन्ड्रिंग लिंक के बारे में पूछताछ करें और यह न पूछें कि क्या उसने कल रात अपनी बिरयानी खाई थी. उसे हीरो बनाना बंद करो. राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला है. दाऊद मोस्ट वांटेड अपराधी है.

नवाब मलिक को पूछताछ के लिए घर से ले गई ईडी, शरद पवार बोले- केंद्र के खिलाफ बोलने की सजा मिली

नवाब मलिक को पूछताछ के लिए सुबह 5 बजे घर से ले गई ED की टीम, अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से जुड़ा है मामला

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट