उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव चल रहे हैं और सियासी बयानबाजी का दौर जारी है. यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने पांचवें चरण के चुनाव के लिए आज सुल्तानपुर में एक रैली को संबोधित किया. यहां उन्होंने अखिलेश यादव पर बड़ा जुबानी हमला करते हुए कहा कि ‘तुम 12 बजे सोकर उठोगे… 2 बजे तक तैयार होगे.. फिर शिवपाल जैसा आदमी समझाएगा. रटी रटाई बाते बोलोगे… कुछ समझ में आएगा क्या?'

’सपा मुखिया की जमानत जब्त करेंगे'
सुल्तानपुर में योगी आदित्यनाथ ने कहा, ‘सैफई खानदान जो हर बात पर लगातार अपना अधिकार जमाकर जबरदस्ती हड़पने की आदत डालता था, इस बार करहल के लोगों ने तय कर लिया है कि सपा मुखिया की जमानत ज़ब्त करेंगे.'

अपने वादे दोहराते हुए योगी ने कहा, ‘कॉलेज जाने वाली मेधावी बेटी को स्कूटी फ्री में देंगे. होली-दिवाली में सिलेंडर फ्री में देंगे. 60+ महिला यूपी नगर निगम की बस में टिकट लेने के जरूरत नहीं पड़ेगी. यूपी के नौजवान के लिए वर्तमान में 1 करोड़ स्मार्टफोन और टैबलेट दे रही है.'

इससे पहले अमेठी की तिलोई विधानसभा सीट पर एक रैली में सीएम योगी ने आरोप लगाया कि सपा, कांग्रेस और बसपा ने जाति, मत और धर्म की राजनीति की है. सीएम ने पूछा कि आखिर आतंक से जुड़े इस मामले में साइकिल का हाथ क्यों है. आखिर क्यों आतंकी साइकिल से बम लेकर गए थे. क्या अहमदाबाद सीरियल बम धमाकों में साइकिल का इस्तेमाल नहीं हुआ था? 2017 के पहले बिजली का भी जाति और मजहब हुआ करता था. सिर्फ ईद-मोर्हरम पर बिजली आती थी लेकिन दिवाली-होली पर ऐसा नहीं होता था.

ये भी पढ़ें-
UP में चौथे चरण की वोटिंग: कहीं EVM खराब, कहीं मतदान का बहिष्कार, कहीं कर्मचारियों को खराब खाना

UP Chunav: अमेठी में बोले योगी आदित्यनाथ- सपा को वोट देने का मतलब आने वाली पीढ़ी का भविष्य बर्बाद करना

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट