UP Election 2022: यूपी चुनाव के बीच अखिलेश यादव से क्यों मिलने गए थे बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक? खुद किया खुलासा

<p style="text-align: justify;">बीजेपी सांसद रीता बहुगुणा जोशी के बेटे मयंक जोशी ने मंगलवार को सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव से मुलाकात की थी. इसके बाद उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें लगने लगी थीं. अब इस पर मयंक की ओर से बयान आया है. उन्होंने कहा कि वो शिष्टाचार मुलाकात करने गए थे. &nbsp;उन्होंने खुद को बीजेपी या सपा नेता कहने की जगह सामाजिक कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि 2009 से लखनऊ कैंट सीट पर वो मेहनत कर रहे लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला, जिससे वो दुखी हैं.</p> <p style="text-align: justify;">&nbsp;मयंक ने कहा कि पार्टी अगर प्रचार के लिए कहेगी तो वो प्रचार के लिए जाएंगे. हालांकि मुख्यमंत्री के नाम पर वो कहते हैं कि <a title="योगी आदित्यनाथ" href="https://www.abplive.com/topic/yogi-adityanath" data-type="interlinkingkeywords">योगी आदित्यनाथ</a> बहुत बड़े आदमी हैं. उन्होंने कहा कि आज मतदान हो रहा है, लोग जिसको चाहें उसको वोट करने जाएं. इस बार किसानों, एमएसपी जैसे तमाम मुद्दे हैं जिसपर वोटिंग हो रही है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News