आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी के प्रोड्यूसर्स से सुप्रीम कोर्ट ने क्यों पूछा- क्या फिल्म का नाम बदलना चाहते हैं?

विवादों से घिरी फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी के निर्माता से सुप्रीम कोर्ट ने पूछा है कि क्या वह फिल्म का नाम बदलना चाहते हैं. खुद को गंगूबाई का गोद लिया हुआ बेटा बताने वाले एक शख्स ने फिल्म को मानहानि करने वाला बताते हुए इसकी रिलीज़ रोकने की मांग की है. इससे पहले बॉम्बे हाई कोर्ट ने यह कहते हुए रिलीज़ रोकने से मना किया था कि न तो याचिकाकर्ता बाबूजी शाह यह साबित कर पा रहा है कि उसे गंगूबाई ने गोद लिया था, न ही कानूनन मृतक व्यक्ति की मानहानि का मामला बन सकता है. सुप्रीम कोर्ट में गुरुवार को इस मामले की सुनवाई होगी.

वहीं बॉम्बे हाईकोर्ट ने फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के खिलाफ दायर की गई 2 याचिकाओं को बुधवार को खारिज कर दिया. इसके अलावा कोर्ट ने फिल्म के खिलाफ एक और याचिका का निपटारा कर दिया. यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होनी है, लेकिन उससे पहले इसको लेकर विवाद शुरू हो गया है. इसी को लेकर हाईकोर्ट में फिल्म के खिलाफ याचिकाएं दायर की गई थीं, लेकिन फिल्म निर्माताओं को कोर्ट से राहत मिली है. साथ ही यह भी उम्मीद बढ़ गई है कि फिल्म तय तारीख को सिनेमाघरों में रिलीज हो जाएगी.

क्या है विवाद की वजह

आलिया भट्ट की फिल्म गंगूबाई काठियावाड़ी रिलीज से पहले ही कॉन्ट्रोवर्सी का हिस्सा बन चुकी है. गंगूबाई काठियावाड़ी के परिवार वालों ने यह दावा किया है कि पैसों के लालच में मेकर्स ने उनके परिवार को बदनाम कर दिया है. परिवार वालों का कहना है कि फिल्म में सोशल वर्कर रह चुकी गंगूबाई काठियावाड़ी को एक सेक्स वर्कर की भूमिका में दिखाया गया है. संजय लीला भंसाली द्वारा निर्देशित और आलिया भट्ट अभिनीत गंगूबाई काठियावाड़ी को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यूए सर्टिफिकेट मिला है. फिल्म को बोर्ड ने न्यूनतम बदलाव के साथ मंजूरी दी है.

यह भी पढ़ेः ICC T20 Ranking: सूर्यकुमार और वेंकटेश अय्यर ने लगाई लंबी छलांग, टॉप-10 गेंदबाज में कोई भारतीय नहीं

UP Election 2022 Live: योगी आदित्यनाथ का दावा- रुझान बता रहे हैं कि सपा का सूपड़ा साफ हो रहा है, 3 बजे तक 49.89 फीसदी वोटिंग

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News