महाराष्ट्र के मंत्री नवाब मलिक की गिरफ्तारी की बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने एनसीपी के प्रमुख शरद पवार से फोन पर बात की है. ममता ने शरद पवार से कहा है कि नवाब मलिक मंत्रीपद से इस्तीफा ना दें. सीएम ममता ने पवार को भरोसा दिलाया है कि इस मुद्दे पर वह उनके साथ हैं.

जानकारी के मुताबिक, ममता बनर्जी और शरद पवार के बीच 10 मिनट बात हुई. दोनों नेताओं ने केंद्रीय एजेंसियों के गलत इस्तेमाल के मुद्दे पर विपक्ष के एकजुट होने की मांग की. उधर शरद पवार के घर पर एक हाईलेवल मीटिंग हुई. बैठक में कांग्रेस नेता भी पहुंचे हैं. अशोक चव्हाण और बालासाहब थोरात भी मीटिंग में शामिल हुए हैं.

बता दें कि प्रवर्तन निदेशालय ने मुंबई अंडरवर्ल्ड की गतिविधियों से जुड़े धन शोधन के एक मामले में नवाब मलिक को गिरफ्तार किया है. नवाब मलिक ने ईडी ने बुधवार सुबह पूछताछ की थी. 5 घंटे तक सवाल-जवाब करने के बाद नवाब मलिक को गिरफ्तार किया गया है.

ये भी पढ़ें- Nawab Malik Arrested: महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नवाब मलिक को ED ने किया गिरफ्तार

नवाब मलिक की गिरफ्तारी के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने पार्टी नेताओं की बुलाई मीटिंग, कांग्रेस नेता भी मौजूद

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट