सुप्रीम कोर्ट ने गुरुवार को बॉलीवुड फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ के निर्माताओं को बड़ी राहत दी. शीर्ष कोर्ट ने इस मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देने वाली याचिका खारिज कर दी. गंगूबाई काठियावाड़ी के दत्तक पुत्र होने का दावा करने वाले एक व्यक्ति ने यह याचिका दायर की थी. कोर्ट ने दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद कहा कि याचिकाकर्ता मजबूत केस रखने में असफल रहा है. फिल्म की रिलीज रोकने की मांग सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दी. यह फिल्म 25 फरवरी को रिलीज होनी है.

सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के दौरान फिल्म निर्माता ने कहा, "अंतिम मौके पर नाम बदलना संभव नहीं है. केस दायर करने वाले के पास गंगूबाई का गोद लिया हुआ बेटा होने का कोई सबूत नहीं. यह फिल्म 2011 में छपी किताब पर आधारित है. याचिकाकर्ता ने इतने साल किताब को चुनौती नहीं दी. गंगूबाई के बारे में अपमानजनक कुछ नहीं है. फिल्म बुरी परिस्थिति से उबरकर सामाजिक काम करने की कहानी है."

बेंच की अध्यक्षता कर रही जस्टिस इंदिरा बनर्जी ने कहा, "हमारे यहां समस्या है कि पीड़ित को अपराधी की तरह दिखाया जाता है. इससे परिवार की संवेदनशीलता प्रभावित होती है. मैं पश्चिम बंगाल में लीगल सर्विस अथॉरिटी की अध्यक्ष थी. एक ऐसी लड़की से मिली, जिसे बहुत कम उम्र में खाने का लालच देकर इस काम मे धकेल दिया गया. आखिर में वह एचआईवी की शिकार हो गई."

सुप्रीम कोर्ट में यह याचिका गंगूबाई का गोद लिया हुआ बेटा बताने वाले व्यक्ति ने दाखिल की थी. कोर्ट में फिल्म निर्माता ने दलील दी थी कि न तो याचिकाकर्ता के पास गंगूबाई का गोद लिया हुआ बेटा होने का सबूत है, न ही वह साबित कर पा रहा है कि फिल्म से उसे क्या नुकसान हो रहा है. सभी दलीलें सुनने के बाद कोर्ट ने कहा- याचिकाकर्ता मजबूत केस रखने में असफल रहा है.

यह भी पढ़ेंः रूस के सामने कितनी देर तक टिक सकता है यूक्रेन, कौन कितना ताकतवर?

Ukraine Russia War: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से की बात, दुनियाभर के देशों से की ये अपील

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट