आंतकवाद और मुठभेड़ से जूझ रहे कश्मीर को छोड़कर दूर जाने वाले कश्मीरी लोगों के लिए प्रशासन ने बहुत बड़ा फैसला लिया है. मंगलवार को लेफ्टिनेंट गवर्नर मनोज सिन्हा ने कश्मीरी प्रवासियों के लिए ऑनलाइल पोर्टल लॉन्च किया. प्रशासन द्वारा लॉन्च किए गए इस पोर्टल के मदद से कश्मीर छोड़कर गए कश्मीरी पंडित व सभी प्रवासियों को अपनी जमीन और दूसरी अचल संपति को वापस लाने में मददगार साबित होगा. आंतकवादियों के डर से अपना सबकुछ कश्मीर में छोड़कर देश व विदेश में रहने को मजबूर हुए कश्मीरी प्रवासियों के लिए घर वापसी का एक अच्छा मौका बनेगा.

लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कश्मीरी प्रवासियों के लिए पोर्टल

पोर्लट को लॉन्च करते हुए कश्मीर के लेफ्टिनेंट गवर्नर ने कहा कि कश्मीर से लोगों के पलायन का जिम्मेदार पाकिस्तान है. उन्होंने कहा कि यह पोर्टल कश्मीर के लोगों के लिए लॉन्च किया गया है. पोर्टल की सहायता से जमीन व अचल संपत्ति से जुड़े मामले की सुनवाई की जा सकती है. इस पोर्टल की शुरूआत दो सप्ताह पहले वेब लिंक के जरिए हो गई थी. अबतक इसपर 745 शिकायतें भी आ चुकी है. इस पोर्टल के मदद से प्रवासी कश्मीर अपनी संपत्ति से संबंधित शिकायत दर्ज करा सकेंगे. इस पोर्टल पर शिकायत करने के बाद संबंधित शिकायत की एक यूनिक आईडी जेनरेट होती है. इस यूनिक आईडी जेनरेट होने के बाद यह संबंधित शिकायत जिला क्लेटर के पास पहुंचती है.

कशमीर में 1989-90 में आंतकवाद के बढ़ने के कारण तकरीबन 60 हजार परिवारों को कश्मीर छोड़कर जाना पड़ा था। इनमें सबसे अधिक संख्या हिंदू कश्मीरी परिवारों का था. जिनकी संख्या 40 हजार के भी पार थी.

इससे पहले अगस्त में जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने कश्मीरी पंडितों के लिए अचल संपत्ति अधिनियम को पूर्ण रूप से लागू करने का आदेश दिया था। सिन्हा ने अधिकारियों को जम्मू-कश्मीर प्रवासी अचल संपत्ति अधिनियम 1997 का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

यह भी पढ़ें:

India Weather Updates: दिल्ली-एनसीआर में इस हफ्ते भी हो सकती है जोरदार बारिश, कोंकण क्षेत्र के लिए येलो अलर्ट जारी

West Bengal: पूर्व वर्धमान जिले में पिता के सामने TMC नेता की गोली मारकर हत्या, हमलावर फरार

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट