जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग से किश्तवाड़ जिले की पैदल यात्रा के दौरान एक दिन पहले लापता हुए 6 लोगों का पता लगाने के लिए अधिकारियों ने बचाव अभियान शुरू कर दिया. छह लोगों ने बुधवार को भारी बर्फबारी के दौरान यात्रा शुरू की. भारी बर्फबारी से कश्मीर में व्यापक नुकसान हुआ है. स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि उनका पता लगाने के लिए त्रिस्तरीय बचाव अभियान शुरू किया गया. आशंका है कि ये लोग बर्फबारी की चपेट में आ गए.

आपदा प्रबंधन के प्रमुख आमिर अली ने कहा, "मार्गन टॉप पर लापता छह लोगों की तलाश के लिए बचाव अभियान शुरू किया गया है." उन्होंने कहा, "एक टीम सड़क मार्ग से स्नो कटर मशीन और जेसीबी के साथ आगे बढ़ रही है, जिसके नेतृत्व में एक एसडीएम तहसीलदार, मेड और एनएचआईडीसीएल के अधिकारी हैं." उन्होंने बताया कि सेना के बचाव दल और स्थानीय स्वयंसेवकों की एक दूसरी टीम पैदल आगे बढ़ रही है. अधिकारियों ने कहा कि हेलीकॉप्टर बचाव दल फिलहाल लरकीपोरा में तैयार है और मौसम के सुधरने का इंतजार कर रहा है.

वारवन के छह लोग अनंतनाग से मार्गन टॉप होते हुए पैदल ही गए थे. वारवन जाने के लिए दुर्गम मार्गन टॉप से जाना पड़ता है जहां पर गर्मियों में भी बर्फीले तूफ़ान आते है. मार्गन टॉप के नाम का मतलब – मौत का पहाड़ है और इस इलाके में बर्फीले तूफ़ान में फंसे लोगों की जान इससे पहले भी जा चुकी है. कश्मीर घाटी, खासकर दक्षिण के इलाकों में बुधवार को भारी बर्फबारी हुई और ऐसी आशंका है कि लोग बर्फ में फंस गए. हालांकि अभी तक लापता लोगों के बारे में जानकारी नहीं मिल सकी है.

यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: रूस ने यूक्रेन के 70 सैन्य ठिकानों को किया तबाह, दो शहरों पर भी किया कब्जा

Russia-Ukraine War: यूक्रेन के साथ चल रहे रूस के युद्ध का क्या भारत पर भी कोई असर पड़ेगा?

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट