नारकोटिक्स विभाग और पुलिस ने हैदराबाद में ड्रग्स मामले में कई लोगों को किया गिरफ्तार

हैदाराबाद शहर पुलिस ने नारकोटिक्स विभाग के साथ मिलकर ड्रग्स से ताल्लुकात रखने वाले 3 गैंग का पर्दाफाश किया है और कई लोगों को गिरफ्तार किया है. इसमें ड्रग्स बेचने, खरीदने और सेवन करने वाले लोग शामिल हैं. एक मामले में नारकोटिक्स विभाग ने हैदाराबाद के एसआर नगर पुलिस के साथ मिलकर 6 लोगों को ड्रग्स का सेवन करते हुए गिरफ्तार किया और एक ड्रग खरीदने वाले को रंगे हाथों गिरफ्तार किया. इसके अलावा छह लोग फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने LSD ब्लोट्स (ड्रग्स) की 19 पुड़ियां जब्त की हैं.

चौंकाने वाली की बात ये है कि इसमें से ज्यादातर छात्र और सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वाले भी हैं. ड्रग्स खरीदने वाला मुख्य आरोपी साई विग्नेश हैदाराबाद सेंट्रल यूनिवर्सिटी का छात्र है. दूसरे मामले में नारकोटिक्स विभाग ने हैदराबाद पुलिस के कारखाना पुलिस के साथ मिलकर ड्रग्स का धंधा करने वाले 10 लोगों को गिरफ्तार किए. ड्रग्स बेचने वालों में एक नाइजीरिया का रहने वाला है और 9 तेलंगाना के रहने वाले हैं. इसके अलावा ड्रग्स सेवन करने वाले 6 लोगों को गिरफ्तार किया, जिसमें ज्यादातर सॉफ्टवेयर कंपनियों में काम करने वाले हैं.

पुलिस ने इनके पास MDMA ड्रग 10 ग्राम, हार्श आयल 100 ग्राम, गांजा 8 ग्राम और 5,40,000 रुपये के साथ काफी कुछ जब्त किया है. तीसरे मामले में नारकोटिक्स विभाग ने हैदाराबाद पुलिस के काचीगुडा पुलिस के साथ मिलकर एक ड्रग बेचने वाले के साथ मिलकर सेवन करने वाले 4 लोगों को गिरफ्तार किया. उनके पास 2.5 किलो गांजा और अन्य चीजें जब्त कीं. तेलंगाना पुलिस ने मुख्यमंत्री के आदेश के अनुसार तेलंगाना से ड्रग्स खरीद, बिक्री, सेवन खत्म करने का बीड़ा उठाया है. पिछले दो महीनों में काफी गिरफ्तारियां हो रही हैं.

यह भी पढ़ेंः

Russia Ukraine War: रूसी रक्षा मंत्रालय ने रिहाइशी बिल्डिंग पर अटैक के दावे को किया खारिज, जानें क्या कहा

Russia Ukraine War: मेट्रो स्टेशन में फंसे 160 भारतीय छात्र, abp न्यूज़ से बोले- पोलैंड-हंगरी बॉर्डर पहुंचना नामुमकिन, माहौल बहुत खराब

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News