Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को संबोधित कर रहे हैं. पीएम मोदी ने कहा है कि इस महीने की शुरुआत में भारत, इटली से अपनी एक बहुमूल्य धरोहर को लाने में सफल हुआ है. ये धरोहर है अवलोकितेश्वर पद्मपाणि की हजार साल से भी ज्यादा पुरानी प्रतिमा. ये मूर्ति कुछ साल पहले बिहार में गया जी के देवी स्थान कुंडलपुर मंदिर से चोरी हो गई थी. उन्होंने कहा कि ऐसे ही कुछ साल पहले तमिलनाडु के वेल्लूर से भगवान आंजनेय्यर, हनुमान जी की प्रतिमा चोरी हो गई थी. हनुमान जी की ये मूर्ति भी 600-700 साल पुरानी थी. इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया में हमें ये प्राप्त हुई.

मूर्तियों को वापस लाना, भारत मां के प्रति हमारा दायित्व- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा, ”हमारे इतिहास में देश के कोने-कोने में एक-से-बढ़कर एक मूर्तियां हमेशा बनती रहीं, इसमें श्रद्धा भी थी, सामर्थ्य भी था, कौशल्य भी था और विवधताओं से भरा हुआ था और हमारे हर मूर्तियों के इतिहास में तत्कालीन समय का प्रभाव भी नज़र आता है. अतीत में बहुत सारी मूर्तियां चोरी होकर भारत से बाहर जाती रहीं. कभी इस देश में, तो कभी उस देश में ये मूर्तियां बेचीं जाती रहीं. न उनको उसके इतिहास से लेना देना था, श्रद्धा से लेना देना था. इन मूर्तियों को वापस लाना, भारत मां के प्रति हमारा दायित्व है.

कुछ लोगों को अपनी भाषा, पहनावे, खान-पान को लेकर होता है संकोच- पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा- कुछ दिन पहले ही हमने मातृभाषा दिवस मनाया. जो विद्वान लोग हैं, वो मातृभाषा शब्द कहां से आया इसकी उत्पत्ति कैसे हुई, इसे लेकर बहुत academic input दे सकते हैं. जैसे हमारे जीवन को हमारी मां गढ़ती है, वैसे ही मातृभाषा भी हमारे जीवन को गढ़ती है. उन्होंने आगे कहा, ”आजादी के 75 साल बाद भी कुछ लोग ऐसे मानसिक द्वन्द में जी रहे हैं, जिसके कारण उन्हें अपनी भाषा, अपने पहनावे, अपने खान-पान को लेकर एक संकोच होता है, जबकि विश्व में कहीं और ऐसा नहीं है.”

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट