भारत में पोलैंड के राजदूत एडम बुराकोव्स्की ने कहा है कि पोलैंड यूक्रेन में रूसी आक्रमण से बचने वाले भारतीय छात्रों को बिना किसी वीजा के पोलैंड में प्रवेश करने की अनुमति दे रहा है. यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने कीव से विशेष ट्रेनों के जरिए निकासी का आग्रह करते हुए हुए भारतीयों से अपील की है कि संघर्ष से दूर रहो.

वहीं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा है कि यूक्रेन में फंसे सभी भारतीयों को सरकार के खर्चे पर देश वापस लाया जाएगा. हमने इस उद्देश्य के लिए यूक्रेन के पड़ोसी देशों की अनुमति से उड़ानों की संख्या बढ़ाने का फैसला किया है.

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने कहा कि रोमानिया की राजधानी बखारेस्ट से 198 भारतीय नागरिकों को लेकर आ रही चौथी उड़ान रविवार को भारत के लिए रवाना हो गयी है. यूक्रेन का हवाई क्षेत्र बंद होने के बाद भारत वहां फंसे भारतीय नागरिकों को रोमानिया, हंगरी, पोलैंड और स्लोवाकिया के साथ लगती सीमा चौकियों के जरिए निकाल रहा है.

शनिवार शाम को 219 भारतीय नागरिकों को लेकर पहली उड़ान बुखारेस्ट से मुंबई पहुंची थी. दूसरी उड़ान 250 नागरिकों को लेकर रविवार तड़के दिल्ली पहुंची. एअर इंडिया की तीसरी उड़ान करीब 240 भारतीय नागरिकों को लेकर हंगरी की राजधानी बुडापेस्ट से दिल्ली रवाना हो गयी है. भारत ने इस निकासी अभियान को ‘ऑपरेशन गंगा’ नाम दिया है. जयशंकर ने ट्वीट किया, ‘‘ऑपरेशन गंगा की चौथी उड़ान बुखारेस्ट से रवाना हो गयी है. भारत के 198 नागरिक दिल्ली लौट रहे हैं.’’

ये भी पढ़ें- Russia Ukraine War: क्या है SWIFT? आर्थिक चोट देकर रूस को ‘मात’ देने की कोशिश में अमेरिका और उसके सहयोगी देश

ये भी पढ़ें- यूक्रेन पर हमले के बीच रूस की पड़ोसी देशों पर बड़ी कार्रवाई, इन देशों के लिये बंद किया अपना हवाई क्षेत्र

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट