रूस और यूक्रेन के बीच पांचवें दिन भी युद्ध जारी है. वहीं ऑपरेशन गंगा के तहत यूक्रेन से फंसे भारतीय नागरिकों को वापस स्वदेश लाने का काम तेजी से चल रहा है. इसी कड़ी में 249 भारतीय नागरिकों को लेकर सोमवार सुबह एअर इंडिया की पांचवीं उड़ान रोमानिया की राजधानी बुखारेस्ट से दिल्ली पहुंची है. यूक्रेन से भारत आए छात्रों ने सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्होंने हमारी बहुत मदद की.

दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंचे छात्रों ने मीडियाकर्मियों से बात करते हुए कहा कि, भारतीय दूतावास द्वारा हर संभव सहायता प्रदान की गई. मुख्य समस्या सीमा पार करना था. हमें उम्मीद है कि सभी भारतीयों को वापस लाया जाएगा. उन्होंने बताया कि, यूक्रेन में अभी भी कई और भारतीय फंसे हुए हैं जिन्हें भारत जल्द वापस लाया जाए.

बता दें, इन 249 भरातीय नागरिकों में गुजरात के करीब 100 छात्र भी शामिल थे जिनका सुबह गांधीनगर में सीएम भूपेंद्र पटेल ने स्वागत किया है. ये छात्र यूक्रेन से मुंबई और दिल्ली में उतरे और वोल्वो बसों से गुजरात लाए गए. इन छात्रों ने बताया कि वहां हर इलाके हर शहर में डर का माहौल है. लोगों के घरों से निकलने पर पाबंदी है. हम सब डरे हुए थे लेकिन सरकार लगातार हमारे संपर्क में थी और अब हम खुश हैं कि हम भारत वापस लौट आए हैं.

"Government has helped us a lot. All possible support was provided by the Indian Embassy. The main problem is crossing the border. I hope all Indians are brought back. There are several more Indians still stranded in Ukraine," said the students who arrived to Delhi from Ukraine pic.twitter.com/UU5zRseUcx
— ANI (@ANI) February 28, 2022

बता दें, अब तक भारत लाए गए नागरिक

26 फरवरी: 219 बुखारेस्ट- मुंबई
27 फरवरी: 250 – बुखारेस्ट- दिल्ली
27 फरवरी: 240- बुखारेस्ट- दिल्ली
27 फरवरी: 198 – बुखारेस्ट- दिल्ली
28 फरवरी: 249 – बुखारेस्ट- दिल्ली

हालांकि भारतीय विदेश सचिव हर्षवर्धन श्रृंगला का कहना है भारत ने यूक्रेन से अपने करीब 2,000 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला है. उनमें से 1,000 लोगों को हंगरी और रोमानिया के रास्ते चार्टर्ड विमानों से घर लाया जा चुका है.

यह भी पढ़ें.

यूक्रेन संकट के बीच रूस और अमेरिका ने किया परमाणु बलों को अलर्ट, NATO और यूरोपीय यूनियन बोले- परमाणु बमों से धमका रहा है रूस

रूस-यूक्रेन जंग पर UNGA में आयोजित होगा ‘आपातकालीन विशेष सत्र’, UNSC में फिर वोटिंग से बाहर रहा भारत

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट