जम्मू कश्मीर के श्रीनगर जिले में आतंकियों ने नमाज पढ़कर मस्जिद से लौट रहे पुलिस इंस्पेक्टर पर फायरिंग कर दी. घायल इंस्पेक्टर को आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है. आतंकियों ने यह हमला बाटामालू एरिया में किया. इस हमले के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे एरिया को घेर लिया है और जवाबी कार्रवाई की जा रही है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक घायल इंस्पेक्टर एंटी करप्शन ब्यूरो में तैनात हैं. इस बारे में ज्यादा जानकारी का इंतजार है.

पिछले दिनों आतंकियों की साजिश हुई थी नाकाम

कुछ दिनों पहले जम्मू-कश्मीर पुलिस ने आरएस पुरा सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर एक ड्रोन से गिराए गए हथियारों का जखीरा बरामद किया था. पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के इशारे पर आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा और द रेजिस्टेंस फोर्स ने हथियार गिराए थे. साथ ही ड्रोन भी भेजे गए थे. इसकी सूचना मिलने के बाद जम्मू जिले के आरएस पुरा-अरनिया इलाके में पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) ने तलाशी अभियान शुरू किया था.

पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि अभियान के दौरान अरनिया सेक्टर के त्रेवा गांव में दो मैगजीन, 70 कारतूस, एक पिस्तौल, तीन डेटोनेटर, तीन रिमोट से नियंत्रित आईईडी, तीन बोतल विस्फोटक, कोर्टेक्स वायर का एक बंडल, दो टाइमर आईईडी और छह ग्रेनेड बरामद हुए थे . पुलिस अधिकारी ने कहा कि विस्फोटक गिराने से एलईटी और टीआरएफ की एक बड़ी आतंकी योजना का पता चला, जिसे नाकाम कर दिया गया.

यह भी पढ़ेंः रूस-यूक्रेन जंग के बीच भारतीयों को राहत, बिना वीजा पार कर सकेंगे पोलैंड बॉर्डर, वतन वापसी के लिए होंगी स्पेशल फ्लाइट्स

Russia Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग से भारत चिंतित, निर्मला सीतारमण बोलीं- निर्यात पर पड़ सकता है असर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली