दिल्ली पुलिस की साइबर सेल की आईएफएसओ यूनिट ने फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर मॉडल की अश्लील तस्वीरें डालकर ब्लैकमेल करने में आरोप में मेकैनिकल इंजीनियर को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक आरोपी का नाम मोहित शर्मा है जो दिल्ली से सटे नोएडा का रहने वाला है. मोहित शर्मा पेशे से मेकैनिकल इंजीनियर है. इसने बिज़नेस मैनेजमेंट में पोस्ट ग्रेजुएशन भी किया हुआ है और फिलहाल गूगल में मार्केट रिसर्च एनालिस्ट के पद पर काम कर रहा था.

रशियन मैगज़ीन का एडिटर बनकर की थी न्यूड पिक्चर हासिल, नोएडा में भी दर्ज है आरोपी पर मुकदमा

दिल्ली पुलिस के मुताबिक हाल ही में एक युवती ने उन्हें शिकायत दी थी कि किसी ने उसका फेक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर उस पर उसकी अश्लील तस्वीरें डाल दी है. पीड़िता ने पूछताछ के दौरान पुलिस को यह भी बताया कि आरोपी शख्स से उसकी मुलाकात इंस्टाग्राम पर हुई थी जहां उसने खुद को एक बड़ी रशियन मैगजीन का एडिटर बताया था. शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने मैगजीन में छापने के नाम पर उसकी बिना चेहरे के कुछ अश्लील तस्वीरें ली थी जिसके बाद आरोपी उससे और अश्लील तस्वीरें मांगने लगा. साथ ही न देने पर उसने उसकी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर दोस्तों और रिश्तेदारों को भी भेज दी.

आरोपी के लैपटॉप से हजारों अश्लील तस्वीरें बरामद, कई लड़कियों को ब्लैकमेल करने का शक

दिल्ली पुलिस के मुताबिक जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी के द्वारा बनाए गए इंस्टाग्राम और हॉटमेल अकाउंट का आईपी ऐड्रेस पता लगाया. जिसके बाद पुलिस को एयरटेल के उस ब्रॉडबैंड वाईफाई कनेक्शन का पता चला जिसके जरिए आरोपी इंटरनेट का इस्तेमाल कर इन अकाउंट को ऑपरेट कर रहा था और फिर पुलिस नोएडा स्थित आरोपी मोहित शर्मा के घर तक पहुंच गई. पुलिस ने जब आरोपी के लैपटॉप को फॉरेंसिक लैबोरेट्री भेजा तो हैरान रह गई. क्योंकि उसके लैपटॉप में लड़कियों की हजारों अश्लील तस्वीरें थी जिनमें शिकायतकर्ता की भी कई तस्वीरें मौजूद थी. जांच के दौरान पुलिस को यह भी पता चला कि आरोपी मोहित शर्मा के ऊपर नोएडा में भी इसी तरह का एक मुकदमा दर्ज है. पुलिस अब इससे पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि अब तक कितनी लड़कियों को इस तरीके से ब्लैकमेल कर चुका था.

यह भी पढ़ें.

जंग से बदतर हुए यूक्रेन के हालात, घरों में कैद होने को मजबूर हुए लोग, खाने-पीने के संकट ने बढ़ाई मुश्किलें

रूस की परमाणु धमकी पर बढ़ा विवाद, अमेरिका ने कहा बेवजह दी धमकी, पुतिन ने कहा- पश्चिमी देशों ने खड़ा किया झूठ का साम्राज्य

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट