मुंबई: मुंबई के कालाचौकी इलाके में एक बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. इस घटना के सामने आते ही पुलिस ने आरोपी भाई के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है.

कालाचौकी पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया की बड़ा भाई छोटे भाई से किसी बात को लेकर नाराज़ था जिस वजह से उसने हत्या को अंजाम दिया.

छोटे भाई से नाराज चल रहा था बड़ा भाई
सूत्रों ने बताया की पुलिस को जांच में पता चला की बड़े भाई के किसी दोस्त के साथ उसके छोटे भाई का झगड़ा हुआ था जिसके बाद से ही बड़ा भाई अपने छोटे भाई से नाराज़ चल रहा था और रविवार को गुस्से से भरे बड़े भाई ने छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया.

एक अधिकारी ने बताया की यह घटना लालबाग के चिवड़ा गल्ली में हुई, मृतक यानी की छोटे भाई का नाम आकाश भरुगड़े बताया जा रहा है और ये दोनों भाई घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर यानी की कालाचौकी के जीडी आंबेकर मार्ग, आंबेवाडी इलाक़े के रहने वाले हैं

पुलिस ने आरोपी बड़े भाई को किया गिरफ्तार
इस मामले में कालाचौकी पुलिस ने बड़े भाई अशोक भरूगडे के ख़िलाफ़ IPC की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ़्तार कर लिया है अशोक की उम्र 30 साल बताई जा रही है. पुलिस इस मामले में और भी चीजों का पता लगाने की कोशिश कर रही है.

यह भी पढ़ें:

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत

Russia Ukraine War: रोमानिया से एक और विमान पहुंचा दिल्ली, यूक्रेन में फंसे 218 भारतीयों को लाया गया

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट