Watch: यूक्रेन में मारे गए छात्र ने दो दिन पहले ही VIDEO कॉल पर घरवालों से की थी बात, जंग के बीच फंसे बेटे को पिता ने दी थी ये सलाह

यूक्रेन में जंग के बीच फंसे एक 21 साल के भारतीय छात्र की गोलाबारी में मौत हो गई है. छात्र का नाम नवीन एसजी था और वो कर्नाटक का रहने वाला था. रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच भारत के हज़ारों छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं. दो दिनों पहले ही नवीन ने अपने पिता से वीडियो कॉल के ज़रिए बातचीत की थी, जिसका वीडियो सामने आया है.

सामने आए वीडियो में नवीन अपने पिता से बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं. कर्नाटक आपदा प्रबंधन विभाग ने इस बात की पुष्टि की है कि नवीन खाने का सामान लेने बाहर गए थे. तभी बाहर हवाई हमले में उनकी मौत हो गई. रिपोर्ट्स की मानें तो खारकीव के सेंट्र्ल क्वायर पर एक प्रशासनिक इमारत पर रूस की ओर से हमला हुआ. इसी हमले में नवीन की मौत हो गई.

नवीन के पिता ने बातचीत के दौरान बेटे से कहा था कि अपना ध्यान रखो और वहां मिलजुल कर रहो. उन्होंने बेटे से कहा था उन्हें लाने के लिए भारतीय एंबेसी की ओर से कोशिश की जा रही है.

Russia Ukraine War: यूक्रेन के खारकीव में गोलाबारी में एक भारतीय छात्र की मौत

Ukraine Russia War: डरे हुए हैं रूसी सैनिक, मौत से पहले रूस के सोल्जर ने मोबाइल से भेजे मैसेज में कहा- ‘मां…मुझे डर लग रहा है'

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News