भारत में जर्मनी के राजदूत वॉल्टर लिंडनर ने एबीपी न्यूज से एक्सक्लूसिव बातचीत में भारत को संयुक्त राष्ट्र में अपने रुख में बदलाव करने की आशा जताई है. उन्होंने कहा कि विश्व को आज रात संयुक्त राष्ट्र महासभा (UNGA) में बुद्धिमानी से मतदान करने और संयुक्त राष्ट्र में एक मिसाल कायम करने की आवश्यकता है.

लिंडनर ने आरोप लगाया कि पुतिन ने दुनिया से झूठ बोला है वह कहते रहें हैं कि वह केवल धमकी दे रहे हैं लेकिन उन्होंने एक देश के खिलाफ युद्ध छेड़ दिया है. जर्मन राजदूत लिंडनर ने कहा कि पुतिन ने अपने देश को गंभीर वैश्विक प्रतिबंधों के साथ संकट में डाल दिया है.

किसी भी देश को नहीं दे सकते स्थिति की समीक्षा करने का आदेश

जर्मन राजदूत ने रूस के खिलाफ गंभीर प्रतिबंधों की आवश्यकता पर बल देते हुये कहा कि अमेरिका और पश्चिमी देशों द्वारा उठाये गये कदम वर्तमान आवश्यकता के अनुरूप हैं. यह पूछे जाने पर कि क्या भारत आज रात संयुक्त राष्ट्र में मतदान पर अपनी स्थिति की समीक्षा कर सकता है पर जवाब देते हुये लिंडर ने जोर दिया कि हम किसी भी देश को उनकी स्थिति पर सलाह नहीं दे सकते हैं.

किसी भी परिणाम का सामना करने को तैयार

हालांकि उन्होंने कहा कि यह वह कठिन समय है जब दुनिया को जिम्मेदारी लेते हुये एक मिसाल कायम करने की जरूरत है क्योंकि पुतिन जो कर रहे हैं वह सभी अंतरराष्ट्रीय कानूनों के खिलाफ है. लिंडर ने कहा कि हम रूस का विरोध करते हुये किसी भी परिणाम का सामना करने के लिए तैयार हैं. वहीं नाटो के बारे में बोलते हुये उन्होंने कहा कि वह (नाटो) एक रक्षात्मक गठबंधन है इसलिए उसने सैन्य कार्रवाई नहीं की है.

युद्ध और बातचीत एक साथ संभव नहीं

वहीं रूस यूक्रेन की बातचीत पर वार्ता करते हुये जर्मन राजदूत ने कहा कि हम हमेशा बातचीत का समर्थन करते हैं लेकिन आप युद्ध और बातचीत एक साथ नहीं कर सकते हैं. एक तरफ आप लगातार यूक्रेन पर हमला कर रहे हैं दूसरी तरफ आप बातचीत कर रहे हैं ऐसा नहीं चल सकता है.

Russia-Ukraine War: यूक्रेन में तिरंगा बना ढाल, भारतीयों के साथ-साथ पाकिस्तान और तुर्की के छात्रों को यूं पार कराए चेकपॉइंट

Russia Ukraine War: रूस को कमजोर करेगा अमेरिका, नहीं चलेगी पुतिन की मनमानी, जानिए बाइडेन ने आज क्या-क्या एलान किए

About the Author

Latest entries
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली
RELIGIOUSFebruary 19, 2026Ramadan 2026: रमजान का पाक महीना आज से शुरू, जानें इस दौरान क्या करें, क्या न करें