पश्चिम बंगाल निकाय चुनाव को लेकर राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी ने ताजा अपडेट में अहम जानकारी दी है. राज्य चुनाव आयोग के अधिकारी ने कहा है कि सत्तारूढ़ टीएमसी ने 108 नगर पालिकाओं में से 102 पर कब्जा कर लिया है.

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में हुए निकाय चुनाव में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को शानदार जीत दिलाने के लिए बुधवार को लोगों को धन्यवाद दिया. उन्होंने जीतने वाले प्रत्याशियों और समर्थकों से विनम्रता के साथ काम करने को कहा.

27 फरवरी को राज्य की 107 नगरपालिकाओं के लिए हुए चुनाव में तृणमूल कांग्रेस को शानदार जीत मिली है और उसने 102 निकायों पर कब्जा किया है. बनर्जी ने ट्वीट किया, ‘‘हमें एक बार फिर शानदार जनादेश देने के लिए मैं हृदय से मां-माटी-मानुष के प्रति आभार व्यक्त करती हूं. निकाय चुनाव में जीतने वाले अखिल भारतीय तृणमूल कांग्रेस के उम्मीदवारों को बधाई.’’

उन्होंने कहा,, ‘‘जीत ने हमारी जिम्मेदारी और प्रतिबद्धता को बढ़ा दिया है. जीत को विनम्रता से लें और विनम्र हो कर काम करें. आइये, मिलकर राज्य में शांति, समृद्धि और विकास के लिए कार्य करें. जय बंगाल.’’

ये भी पढ़ें- Coronavirus Cases Today: देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 13 हजार 405 केस दर्ज, 235 लोगों की मौत

ये भी पढ़ें-  क्या नीतीश कुमार लड़ सकते हैं राष्ट्रपति चुनाव? बीजेपी के खिलाफ प्रशांत किशोर की रणनीति!

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली