CORONAVIRUS UPDATE: दुनिया भर में अब तक 46 लाख से ज्यादा कोरोनावायरस संक्रमित, 3 लाख से ज़्यादा मौत
अमेरिका में सबसे ज़्यादा लगभग 15 लाख लोग संक्रमित, 90 हजार के लगभग मौत
संवाददाता: मयंक शुक्ला
नई दिल्ली। लॉकडाउन के बावजूद भी देश में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के मामले लगातार तेजी से बढ़ते जा रहे हैं और आंकड़ों की बात करें तो खबर लिखे जाने तक देश में कोविड-19 (COVID-19) के कुल मामलों की संख्या बढ़कर 85,784 हो चुकी है। इसके साथ ही आंकड़ों के मामले में भारत चीन से आगे निकलते हुए 11वें स्थान पर पहुंच गया है।
भारत में अगर पिछले कुछ दिनों का आंकड़ा देखा जाए तो कोरोना संक्रमण के मामलों में तेजी से वृद्धि हो रही है। जहां पहले रोजाना 1000-1200 मामले सामने आ रहे थे वहीं अब यह आंकड़ा बढ़कर प्रतिदिन 3000 से ज्यादा केस का बन गया है।
मौजूद आंकड़ों के अनुसार कोरोनावायरस संक्रमितों के मामले में भारत विश्व में 11वें स्थान पर है हालांकि इस महामारी से होने वाली मौतों की दर चीन तुलना में भारत में काफी कम है। चीन में जहां मौतों की दर 5.5 प्रतिशत है तो वहीं भारत में यह 3.2 फीसदी है। देश में इस बीमारी से अब तक 2,753 लोगों की मौत हो चुकी है और 30,234 मरीज ठीक हो चुके हैं जिसके चलते रिकवरी रेट भी तेजी से सुधर रहा है।
दुनिया भर में अब तक 46 लाख से ज्यादा लोग कोरोनावायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 3 लाख से ज़्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका में सबसे ज़्यादा लगभग 15 लाख लोग संक्रमित हैं और 90 हजार के लगभग लोगों की मौत हो चुकी है। संक्रमितों के मामले में स्पेन, रूस, ब्रिटेन, इटली और ब्राजील क्रमश: दूसरे, तीसरे, चौथे, पांचवें और छठे स्थान पर हैं और इन सभी देशों में अब तक 2 लाख से कहीं ज्यादा लोग संक्रमित हो चुके हैं।
चीन के कोरोनाकेंद्र शहर वुहान में कोरोना के कुछ नए मामले फिर से सामने तो आए हैं लेकिन फिर भी वहां फिलहाल 100 से कम ही कोरोना संक्रमित मरीज हैं जिनका इलाज चल रहा है। हालांकि चीन और कई अन्य देशों ने अपनी अर्थव्यवस्थाओं को फिर से खोलना शुरू कर दिया है लेकिन इस वायरस के फिर से फैलने का खतरा अभी भी बरकरार है।
भारत में लॉकडाउन का तीसरा चरण 17 मई को ख़तम हो रहा है हालांकि इसके पहले ही पीएम मोदी ने देश के नाम अपने सम्बोधन में लॉकडाउन के चौथे चरण की पुष्टि करते हुए कहा था की लॉकडाउन4.0 नए रंगरूप और नियमों वाला होगा जिसके बाद से देश की आर्थिक गतिविधियों में कई सारी छूट मिलने के कयास लगाए जा रहे हैं।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





