Russia-Ukraine War: पीएम मोदी ने की रूस के राष्ट्रपति पुतिन से बात, भारतीयों को सुरक्षित निकालने पर हुई चर्चा

<p style="text-align: justify;">यूक्रेन के शहरों में रूस की लगातार हो रही बमबारी के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है. पीएम मोदी ने यूक्रेन से भारतीयों को सुरक्षित निकालने को लेकर राष्ट्रपति पुतिन से बात की. ये बातचीत इसलिए भी अहम है, क्योंकि यूक्रेन के बड़े शहरों पर रूस का हमला तेज हो चुका है और नुकसान काफी ज्यादा हो रहा है. कई लोगों की इन हमलों में मौत हो रही है.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;"><strong>भारतीयों के लिए एडवाइजरी</strong><br />बता दें कि यूक्रेन में बिगड़ते हालात के बाद भारतीय विदेश मंत्रालय की तरफ से भारतीयों के लिए एडवाइजरी जारी की गई है. विदेश मंत्रालय ने कहा है कि, रूस की तरफ से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक जल्द से जल्द खारकीव शहर को खाली करने को कहा गया है. इसीलिए भारतीय छात्रों को बॉर्डर की तरफ मूव करने के लिए कहा जा रहा है. छात्र किसी भी तरह यूक्रेन की सीमा वाले इलाकों तक पहुंचें. खारकीव शहर को हर हाल में छोड़ने को कहा गया है.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News