जम्मू-कश्मीर: प्रतिष्ठित हस्तियों, शहीदों के नाम पर सड़कों और सरकारी स्कूलों का नामकरण हुआ शुरू

जम्मू कश्मीर में सरकार की तरफ से कश्मीर घाटी में शहीदों और प्रतिष्ठित हस्तियों के नाम सरकारी स्कूलों, कॉलेजों और सड़कों का नामकरण के लिए काम शुरू कर दिया है. इससे पहले जम्मू संभाग में स्कूलों और कॉलेज का नामकरण शहीदों के नाम पर करने की प्रक्रिया शुरू की गयी थी.

मंगलवार को जम्मू कश्मीर प्रशासन ने ईस काम के लिए स्थाई समिति का पुनर्गठन किया. "सरकारी आदेश संख्या 695-जेके (जीएडी) 2000 दिनांक 26 मई 2000 के अधिक्रमण में, प्रतिमाओं और स्मारक पट्टिकाओं की स्थापना, सड़कों और भवनों के नामकरण और उससे जुड़े या आकस्मिक मामलों के प्रतिनिधित्व और प्रस्तावों पर सिफारिशें करने के लिए समिति का पुनर्गठन किया गया है.” सरकार के जारी आदेश में लिखा गया.

सड़कों, स्कूल और कॉलेज के लिए प्रतिष्ठित हस्तियों के नामों का चयन भी किया

हालांकि सूत्रों के अनुसार सरकार ने पहले ही कई सड़कों, स्कूल और कॉलेज के लिए प्रतिष्ठित हस्तियों के नामों का चयन भी कर लिया है. एबीपी न्यूज़ को मिली जानकारी के अनुसार श्रीनगर में चार ऐसे अधिष्ठापन का चयन किया गया है और इन में ज़ाय्दातर कश्मीरी पंडितों के नाम पर होंगे. बीते 30 सालों में यह पहली बार होगा जब कश्मीर में किसी कश्मीरी पंडित के नाम पर किसी कॉलेज या मार्ग का नाम रखा जा रहा है.

कश्मीरी पंडित समुदाय से संबंधित साहित्यकारों के नाम पर सड़कों और शिक्षण संस्थानों के नामकरण को वादी में कश्मीरी पंडितों की वापसी और कश्मीर के सामाजिक-सांस्कृतिक जीवन में उनके योगदान से कश्मीर की युवा पीढ़ी को अवगत कराने की प्रशासनिक कवायद के साथ जोड़कर देखा जा रहा है. प्रदेश प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल श्रीनगर में ही चार साहित्यकारों और शिक्षाविदों के नाम पर सड़कों और शिक्षण संस्थानों का नामकरण किए जाने का प्रस्ताव है.

पदमश्री स्व मोती लाल केमू के सम्मान में डिग्री कॉलेज का नाम रखे जाने का प्रस्ताव

यह वह शख्सियतें हैं जिन्होंने कश्मीर में शिक्षा, साहित्य, संस्कृति के क्षेत्र में अपना योगदान करते हुए राष्ट्रवाद को मजबूत बनाने में उल्लेखनीय भूमिका निभाई है. उन्होंने बताया कि इनमें स्व जिंदा कौल, स्व मोती लाल  केमू, स्व प्रो हामिद कश्मीरी और स्व प्रो रियाज पंजाबी शामिल हैं. साहित्य अकादमी का पुरस्कार पाने वाले पहले कश्मीरी कवि जिंदा कौल जिन्हें मास्टर जी भी पुकारा जाता है उनके नाम पर जीरो ब्रिज से बख्शी स्टेडियम तक जाने वाली सड़क का नाम रखा जाएगा. हब्बाकदल में 1884 में पैदा हुए जिंदा कौल फारसी, हिंदी, उर्दू, कश्मीरी और अंग्रेजी में लिखते थे. उन्हें 1956 में साहित्य अकादमी ने पुरस्कृत किया था.

थियेटर आर साहित्य में अहम योगदान करने वाले पदमश्री स्व मोती लाल केमू के सम्मान में हैदरपोरा स्थित डिग्री कॉलेज का नाम रखे जाने का प्रस्ताव है. वह बॉलीवुड एक्टर कुणाल केमू के दादा हैं. उन्हें 2012 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था. उनका निधन अप्रैल 2018 में जम्मू में हुआ था. कश्मीर विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति पद्मश्री स्व रियाज पंजाबी के कश्मीर में साहित्य, शिक्षा और राष्ट्रवादी विचारधारा के प्रचार प्रसार में उनके योगदान को देखते हुए महिला राजकीय महाविद्यालय का नाम प्रो रियाज पंजाबी महिला राजकीय महाविद्यालय रखा जा रहा है.

प्रो हामिद कश्मीर को भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था

गालिब और साहित्य अकादमी के पुरस्कार से सम्मानित कश्मीर विश्वविद्यालय के पूर्व उप-कुलपति पद्मश्री स्व प्रो हामिद कश्मीरी के नाम पर राजबाग स्थित बॉयज हायर सेकेंडरी स्कूल का नाम रखा जाएगा. बोहरी कदल श्रीनगर में 1932 में पैदा हुए प्रो हामिद कश्मीरी ने कश्मीर मे उर्दू शायरी और साहित्य को एक नयी दिशा दी. उन्होंने कश्मीर विश्वविद्यालय में उर्दू पत्रकारिता का भी पाठ्यक्रम शुरू कराया.

लगभग 50 किताबों के लेखक प्रो हामिद कश्मीर को 2010 में भारत सरकार ने पद्मश्री से सम्मानित किया था. उनका निधन 27 दिसंबर 2018 को हुआ. अधिकारियों के अनुसार हर जिल्ले में इस तरह से सडको और सरकारी स्कूल और कॉलेज का नामकरण का प्रस्ताव है और अगले दो हफ्तों में पूरी सूची जारी हो जाएगी.

यह भी पढ़ें.

Taliban New Government: अफगानिस्तान में आखिरकार तालिबान की नई सरकार, एक क्लिक में जानें सब कुछ

तालिबान की कैबिनेट पर पाकिस्तान की छाप, जानें- कैसे कटा मुल्ला बरादर का पत्ता और हक्कानी को मिली अहम जिम्मेदारी

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News