
<p style="text-align: justify;">साउथ दिल्ली के साइबर थाने की पुलिस ने कोरोना की फेक आरटीपीसीआर रिपोर्ट बनाने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से दो मोबाइल और एक कंप्यूटर भी बरामद किया है. गिरफ्तार आरोपियों के नाम आमिर अंसारी और मोहम्मद अनस है दोनों ओखला के रहने वाले है.</p> <p style="text-align: justify;">दरअसल साउथ दिल्ली के साइबर थाने की पुलिस को एक शिकायत मिली थी शिकायत में बताया गया था कि लैब्सर डायग्नोस्टिक्स नाम की एक लैब कोविड-19 के टेस्ट करती है. उन्हें एक रिपोर्ट चेक करने के लिए दी गई. जब उस आरटीपीसीआर की रिपोर्ट को लेब ने चेक किया तो पता चला कि ये रिपोर्ट उनके यहां तैयार नही की गई. यानी रिपोर्ट फेक थी. इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस से की गई. शिकायतकर्ता ने ये भी बताया कि कोई उनकी लैब के नाम से फेक रिपोर्ट बना कर दे रहा है. </p> <p style="text-align: justify;">साइबर सेल की टीम ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आमिर अंसारी नाम का एक शख्स आरटीपीसीआर की फेक रिपोर्ट 1000 रुपये में बना रहा है. पुलिस ने ट्रैप लगाकर आमिर को गिरफ्तार कर लिया. पूछताछ में आरोपी आमिर ने खुलासा किया कि वो और उसका एक साथी मोहम्मद अनस पिछले काफी समय से आरटीपीसीआर की फेक रिपोर्ट तैयार कर रहे थे.</p> <p style="text-align: justify;">आरोपी लैब की रिपोर्ट को चेंज करके ग्राहकों की आवश्यकता अनुसार उनके पक्ष में बना रहे थे और 1 हज़ार रुपये में बेच रहे थे. इसके बाद आमिर की निशानदेही पर साइबर सेल की टीम ने मोहम्मद अनस को भी गिरफ्तार कर लिया दोनों से लगातार पूछताछ की जा रही है और यह पता लगाया जा रहा है कि आखिरकार अब तक यह दोनों शातिर कितनी फेक कोविड-19 की रिपोर्ट तैयार कर चुके हैं.</p>
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट






