COVID-19: इंदिरापुरम की शिप्रा सिटी और डासना गेट में एक ही परिवार के तीन-तीन व लोनी में चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की गयी है
संवाददाता: मयंक शुक्ला
गाजियाबाद। गाजियाबाद में पिछले 24 घंटों के अंदर कोरोनावायरस संक्रमण के 25 नए मामले सामने आए हैं और एक दिन में संक्रमित होने वाले मरीजों की अब तक की सबसे बड़ी संख्या है। एक तरफ जहाँ इंदिरापुरम की शिप्रा सिटी और डासना गेट में एक ही परिवार के तीन-तीन सदस्यों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है तो वहीं लोनी में चार लोगों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। इसके अतिरिक्त संजय नगर, भोपुरा, घूकना और वैशाली सेक्टर-1 से भी एक-एक मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। इनमें से दो लोगों को किडनी संबंधी बीमारी होने के चलते दिल्ली रेफर कर दिया गया है और बाकी सभी को ईएसआई अस्पताल राजेंद्र नगर में भर्ती कराया गया है। विभाग की तरफ से 24 मामलों की पुष्टि की गयी है जबकि एक मरीज को अभी जोड़ा नहीं गया है।
इंदिरापुरम में शिप्रा सिटी में एक ही घर की महिला व दो पुरुषों के कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। तीनों ही परिवार से जुड़े एक व्यक्ति के संपर्क में आए थे जिसका दिल्ली में इलाज चल रहा है। लोनी में भी कोरोना संक्रमित महिला के संपर्क में आए अल्वी नगर निवासी चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव पाई गई है। डासना गेट में पॉजिटिव पाए गए तीन सदस्यों में दो भाई हैं जो मेरठ मेडिकल कॉलेज में भर्ती महिला के पति और देवर हैं जबकि तीसरी मरीज महिला की सास है। डासना गेट निवासी महिला बीते हफ्ते प्रसव के बाद महिला व उसका तीन दिन का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। संजय नगर और घूकना में भी एक-एक व्यक्ति को पॉज़िटिव पाया गया है। यह दोनों मरीज किडनी संबंधी बीमारी से भी पीड़ित है जिसके चलते इन्हें एलएनजेपी दिल्ली रेफर कर दिया गया है। भोपुरा में एक बंगाली डॉक्टर और वैशाली सेक्टर-1 में एक केमिस्ट को कोरोना पॉज़िटिव पाया गया है।
स्वास्थ्य विभाग ने 30 से अधिक लोगों को क्वारंटीन किया है जिनमें लोनी से मरीजों के संपर्क में आने वाले 6, खोड़ा से 10, भोपुरा में बंगाली डॉक्टर के संपर्क में आने वाले 3 लोग शामिल हैं। इसी तरह से तीन दिन पहले प्रताप विहार में कोरोना के चलते जान गवाने वाले व्यक्ति से जुड़े 11 लोगों को भी क्वारंटीन किया गया है। जिले में इससे पहले आठ मई को एक ही दिन में सबसे अधिक 13 केस सामने आए थे।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





