केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) अधिकारियों ने शुक्रवार को यहां आर्थर रोड जेल का दौरा किया और महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों के सिलसिले में लगातार दूसरे दिन उनका बयान दर्ज किया. एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. जेल अधिकारी ने बताया कि सीबीआई ने गुरुवार सुबह से देशमुख का बयान दर्ज करना शुरू किया था और यह प्रक्रिया शुक्रवार को भी जारी रहेगी.

उन्होंने कहा, “मध्य मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में देशमुख फिलहाल कैद हैं, सीबीआई का दल सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंचा.” उन्होंने बताया कि इस दौरान पूर्व मंत्री के वकील भी मौजूद थे. मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एनसीपी नेता अनिल देशमुख को गिरफ्तार किया था. फिलहाल वे न्यायिक हिरासत में हैं.

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परम बीर सिंह ने आरोप लगाया था कि तत्कालीन गृह मंत्री देशमुख ने मुंबई के कुछ चुनिंदा पुलिस अधिकारियों को रेस्तरां और बार से प्रति माह 100 करोड़ रुपये वसूलने के लिए कहा था. देशमुख ने आरोपों से इनकार किया था हालांकि उन्हें अपना पद छोड़ना पड़ा था. सीबीआई ने शुरुआती जांच के बाद देशमुख के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी. इस मामले को लेकर महाराष्ट्र की सियासत भी खूब गरमाई थी और महा विकास आघाडी व बीजेपी के बीच जमकर बयानबाजी देखने को मिली थी.

यह भी पढ़ेंः अमेरिकी सीनेटर बोले- रूस के किसी शख्स को करनी होगी पुतिन की हत्या!

Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की की 7 दिनों के अंदर हत्या की 3 कोशिशें हुई थीं नाकाम, रिपोर्ट में दावा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट