Defence Expo 2022: गुजरात में 10 से 14 मार्च के बीच होने वाला डिफेंस एक्पो स्थगित, ये है वजह

<p style="text-align: justify;">लॉजिस्टिक अड़चनों के कारण गुजरात के गांधीनगर में होने वाले डिफेंस एक्पो 2022 को स्थगित कर दिया गया है. डिफेंस एक्पो 2022 का &nbsp;आयोजन 10 से 14 मार्च के बीच होना था. नई तारीखों का एलान जल्द किया जाएगा. डिफेंस मिनिस्ट्री के प्रवक्ता ने बताया कि भागीदारों को लॉजिस्टिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था, जिस कारण इस आयोजन को स्थगित करना पड़ा.&nbsp;</p> <p style="text-align: justify;">कार्यक्रम आयोजित होने से एक हफ्ते पहले ही कार्यक्रम को रीशेड्यूल किया जा रहा है. यूक्रेन पर रूसी आक्रमण और गहराता संकट डिफेंस एक्पो 2022 को स्थगित करने का कारण हो सकता है. डिफेंस एक्सपो 2022 के जरिए <a title="नरेंद्र मोदी" href="https://www.abplive.com/topic/narendra-modi" data-type="interlinkingkeywords">नरेंद्र मोदी</a> सरकार आत्मनिर्भर भारत के विजन को साकार करने में जुटी है ताकि 2024 तक 5 बिलियन डॉलर डिफेंस एक्सपोर्ट के टारगेट को हासिल किया जा सके.&nbsp;</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News