उत्तर प्रदेश के सियासी संग्राम में छह चरणों की वोटिंग के बाद सातवें चरण (UP Assembly Election 2022) के लिए प्रचार में तेजी आई है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने जौनपुर में बड़ी रैली को संबोधित किया. उत्तर प्रदेश में जब यह तय हो चुका है कि भाजपा की गठबंधन की सरकार बनने जा रही है तो अभी से विपक्षी नेताओं के पैरों की नीचे की जमीन खिसकती हुई दिखाई दे रही है.

सीएम योगी ने कहा कि जो धमकीवाद, दंगाई, माफिया साढ़े चार सालों तक दुबके हुए थे बस चुनाव की आहट के बाद से फिर से बिलबिलाने लग गए थे. उनको मालूम है कि 10 मार्च के बाद फिर से क्या होने जा रहा है.

वहीं इससे पहले मिर्जापुर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि जिन्होंने 70 सालों तक आपको पानी की एक-एक बूंद के लिए तरसाया, वोट की चोट से इनको इतना तरसाओ कि आने वाले समय में राजनीति का अपराधीकरण करने वाले, राजनीति में वंशवाद फैलाने वाले लोग फिर से सार्वजनिक जीवन में आकर आपका शोषण करने का दुस्साहस न कर सकें.

वहीं दूसरी ओर सीएम योगी ने कहा कि रुझान बताते हैं कि बीजेपी (BJP) का स्कोर पौने 300 पार कर चुका है. उन्होंने चंदौली में चुनाव प्रचार के दौरान कहा कि 10 मार्च को जब चुनाव परिणाम आएंगे तब पूर प्रदेश में सिर्फ बीजेपी ही दिखाई देगी और इस भय से SP-BSP के कई नेताओं ने अभी से विदेश भागने के लिए अपनी बुकिंग करनी शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें- UP Election 2022: पटेल की मूर्ति को चढ़ाई माला, महादेव की नगरी वाराणसी में पीएम मोदी का मेगा रोड शो, दिखा लोगों का हुजूम

ये भी पढ़ें- Ukraine Russia War: चीन बोला- हम पर निष्क्रियता का आरोप लगाकर अपनी जिम्मेदारी से बच रहा अमेरिका, ये पाखंड है

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट