यूक्रेन और रूस की जंग के बीच भारत ने संयुक्त राष्ट्र में एक बार फिर अपना तटस्थ रुख जारी रखा है. संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद रूस-यूक्रेन जंग की एक स्वतंत्र आयोग से जांच कराना चाहता था, जिसे लेकर वोटिंग कराई गई. लेकिन भारत ने वोटिंग से भारत ने खुद को अलग कर लिया है.

वहीं दूसरी ओर, यूक्रेन पर लगातार हमला कर रहा रूस ये दावा कर रहा है कि वो रिहायशी इलाकों और वहां रहने वाले लोगों को निशाना नहीं बना रहा है, लेकिन उसके हमले में रोजाना कई लोगों की मौत हो रही है. अब यूक्रेन के चेर्नीहीव में रूस के मिसाइल हमले में 47 लोगों की मौत हुई है. जिसमें 38 पुरुष और 9 महिलाएं शामिल हैं.

रिहायशी इलाकों पर रूस की बमबारी

यूक्रेन सरकार की तरफ से लगातार रूसी हमलों को लेकर जानकारी दी जा रही है. इसी के तहत यूक्रेन ने बताया कि, रूस रिहायशी इलाकों को निशाना बना रहा है. 3 मार्च को रूस ने चेर्नीहीव के रिहायशी इलाकों पर बमबारी की, जिसमें बड़ी संख्या में लोग मारे गए, वहीं कई लोग बुरी तरह घायल भी हुए हैं.

चेर्नीहीव यूक्रेन की राजधानी नॉर्थ कीव में स्थित एक शहर है. जहां 285,000 लोग रहते हैं. अब तक यहां पर रूस के बड़े हमले नहीं हुए थे, लेकिन 3 मार्च को मिसाइलों से इस शहर को टारगेट किया गया. ये हमले रूस के उस दावे की पोल खोल रहे हैं, जिनमें दुनिया को बताया जा रहा है कि वो आम नागरिकों को निशाना नहीं बना रहे हैं.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट