- दिल्ली का पीतमपुरा था भूकंप (Earthquake) का केंद्र, रिक्टर स्केल पर 2.2 रही तीव्रता
- अप्रैल-मई के महीने में दिल्ली व एनसीआर के अंदर अब तक 5 बार भूकंप आ चुका है
संवाददाता: सिमरनजीत कौर
नई दिल्ली। दिल्ली व एनसीआर में शुक्रवार को एक बार फिर भूकंप (Earthquake) के झटके महसूस किये गए। नैशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार भूकंप शुक्रवार सुबह 11 बजकर 28 मिनट पर दिल्ली के पीतमपुरा में आया जिसकी रिक्टर स्केल पर तीव्रता 2.2 थी। बहुत से लोगों को इस भूकंप का एहसास भी नहीं हुआ क्योंकि इस भूकंप की तीव्रता कम थी। दिल्ली में अप्रैल-मई महीने में अब तक पांच बार भूकंप आ चुका है। 10 मई को 3.4 तीव्रता वाली भूकंप का केंद्र सतह से पांच किलोमीटर की गहराई में स्थित था। इसमें किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं मिली। इसके अलावा 3 मई को भी एक कम तीव्रता वाला भूकंप आया था। इससे पहले 12 अप्रैल को दिल्ली-NCR में शाम 5:50 के करीब भूकंप के झटके महसूस किए गए थे और इसके बाद 13 अप्रैल को रिक्टर स्केल पर 2.7 की तीव्रता वाला भूकंप आया था।
आखिर क्यों बार-बार आ रहा है दिल्ली में भूकंप
NCS के ऑपरेशंस हेड जे एल गौतम ने बताया कि ऐसा नहीं लगता कि पहले वाले दोनों 12-13 अप्रैल वाले भूकंप फॉल्ट-लाइन प्रेशर की वजह से आए। उन्होंने कहा, “फिलहाल इन लोकल और कम तीव्रता वाले भूकंपों के लिए फॉल्ट लाइन की जरूरत नहीं है। धरातल के नीचे छोटे-मोटे एडजस्टमेंट्स होते रहते हैं और इससे कभी-कभी झटके महसूस होते हैं। बड़े भूकंप फॉल्ट लाइन के किनारे आते हैं।”
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली रिस्क जोन में है
भूकंप के मामले में दिल्ली बेहद संवेदनशील है। भूवैज्ञानिकों ने दिल्ली और इसके आसपास के इलाके को जोन-4 में रखा है। यहां 7.9 तीव्रता तक का भूकंप आ सकता है। दिल्ली में भूकंप की आशंका वाले इलाकों में यमुना तट के करीबी इलाके, पूर्वी दिल्ली, शाहदरा, मयूर विहार, लक्ष्मी नगर और गुड़गांव, रेवाड़ी तथा नोएडा के नजदीकी इलाके शामिल हैं।
About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट





