पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का विमान कोलकाता एयरपोर्ट पर अचानक से हवा के दबाव में आ गया पर पायलट ने सूझबूझ से विमान को सुरक्षित उतार लिया. ममता बनर्जी उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव प्रचार करके पश्चिम बंगाल वापस लौट रही थीं, इसी दौरान यह घटना हुई. सूत्रों की मानें तो विमान में अचानक झटका लगने से मुख्यमंत्री की पीठ में दर्द होने की बात सामने आई है. फिलहाल इस मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

सूत्रों की मानें तो मौसम साफ था, लेकिन इसके बावजूद अचानक विमान हवा के दबाव की वजह से अचानक नीचे आया और विमान में झटका महसूस किया गया. हालांकि राहत की बात यह रही कि विमान सुरक्षित तरीके से लैंड कर गया. ममता बनर्जी समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार कर उत्तर प्रदेश के वाराणसी से लौट रही थीं, इसी दौरान यह हुआ. ममता बनर्जी ने समाजवादी पार्टी के लिए प्रचार करते हुए बीजेपी पर जमकर निशाना साधा और इससे सूबे की सियासत काफी गरमा गई.

उत्तर प्रदेश में अब तक 6 चरणों का चुनाव हो चुका है और आखिरी चरण के मतदान से पहले सभी पार्टियां प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ, अखिलेश यादव समेत तमाम नेता इस वक्त आखिरी चरण के प्रचार के लिए पूरी ताकत झोंक रहे हैं. 7 मार्च को आखिरी चरण का मतदान होगा और 10 मार्च को चुनाव का परिणाम घोषित किया जाएगा. देखने वाली बात होगी कि इस बार राज्य में कौन सी पार्टी बहुमत हासिल कर पाएगी.

यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति के घर के बाहर गिरा रॉकेट, जेलेंस्की बोले – चूका निशाना

Russia-Ukraine War: बिना सीजफायर वॉर जोन में फंसे भारतीयों को निकालना मुश्किल, अब तक 20 हजार लोगों ने छोड़ा यूक्रेन- विदेश मंत्रालय

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट