यूपी चुनाव के सातवें चरण के प्रचार के दौरान शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अचानक वाराणसी के कैंट स्टेशन पहुंचे. वहां उन्हें लोगों से मुलाकात करते देखा गया. वह कैंट रेलवे स्टेशन पर सबसे पहले एक्जीक्यूटिव लॉन्ज में पहुंचे, जहां पर कुछ देर चर्चा करने के बाद वह बाहर निकले, जिसके बाद उन्हें कैंट रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर लोगों से करीब दस मिनट तक मुलाकात करते देखा गया. औचक दौरा होने के बाद भी सैकड़ों की संख्या में लोगों की भीड़ देखी गई.

उत्तर प्रदेश में सातवें और अंतिम चरण के चुनाव से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में चुनाव प्रचार के लिए रोड शो किया. इस रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी को एक चाय के स्टॉल पर जाकर चाय की चुस्कियां भी लेते देखा गया. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय में पंडित मदन मोहन मालवीय की प्रतिमा पर पीएम नरेंद्र मोदी ने माल्यार्पण भी किया. खास बात यह रही कि पीएम मोदी के रोड शो में मुस्लिम समुदाय के लोग भी काफी उत्साहित नजर आए.

अपने धर्म और संस्कृति के प्रति प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का समर्पण हम सबके लिए किसी प्रेरणा से कम नहीं है।

काशी विश्वनाथ धाम में डमरू बजाते बाबा के भक्त! pic.twitter.com/tOmq1VWLH5
— BJP (@BJP4India) March 4, 2022

फिलहाल अपने काशी दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोड शो के बाद काशी विश्वनाथ मंदिर में मत्था टेका. इस दौरान काशी विश्वनाथ मंदिर में प्रधानमंत्री ने पूजा-अर्चना भी की. विश्वनाथ मंदिर में पीएम मोदी ने डमरू बजाया. पीएम मोदी के रोड शो के दौरान भारी संख्या में लोगों की भीड़ सड़कों पर मौजूद थी.

पीएम मोदी ने कहा, ”इस समय पूरा विश्व इस शताब्दी के बहुत नाजुक दौर में हैं. महामारी, अशांति, अनिश्चितता इससे आज दुनिया के अनेक देश प्रभावित हो रहे हैं. संकट चाहे जितना भी गहरा हो, भारत के प्रयास उससे भी ज्यादा बड़े रहे हैं, उससे भी ज्यादा दृढ़ रहे हैं.”

आखिरी चरण में राज्य 7 मार्च को वोटिंग होगी. वाराणसी में रोड शो के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग भी काफी उत्साहित नजर आए. इसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं. एक जगह मोदी के काफिले के आसपास बड़ी संख्या में मुस्लिम लोग नजर आए.

इसे भी पढ़ेंः
Russia Ukraine War: रूस में फेसबुक समेत कई मीडिया वेबसाइट्स हुईं डाउन, यूक्रेन हमले पर लोगों की आवाज दबाने के आरोप

Russia-Ukraine War: UN में यूक्रेन-रूस जंग की स्वतंत्र आयोग से जांच कराने वाली वोटिंग से भारत ने खुद को किया अलग

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया
WORLDMarch 1, 2026Pakistan Afghanistan border clash: पाकिस्तान–अफगानिस्तान सीमा पर फिर भड़की झड़प, ड्रोन हमलों का दावा; TTP ने हमले की जिम्मेदारी ली