अमूल-पराग के बाद मदर डेयरी का दूध भी हुआ महंगा, जानें कल से क्या होगा नया रेट

नई दिल्ली: अमूल-पराग के बाद अब मदर डेयरी का दूध भी महंगा हो गया है. मदर डेयरी ने दूध के दाम 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ाने का फैसला किया है. नई कीमतें कल (6 मार्च, 2022) से लागू होंगी. बता दें इससे पहले अमूल और पराग मिल्क फूड्स ने भी दूध की कीमतों में दो रुपये प्रति लीटर का इजाफा किया था.

दाम बढ़ाने के बताए ये कारण
मदर डेयरी ने शनिवार को कहा, ‘‘खरीद लागत (किसानों को अदा किया जाने वाला शुल्क), ईंधन की कीमत और पैकेजिंग सामग्री की कीमत बढ़ने के कारण मदर डेयरी को दिल्ली-एनसीआर में दूध की कीमत में दो रुपये प्रति लीटर की वृद्धि करनी पड़ रही है जो छह मार्च 2022 से प्रभाव में आएगी.’’

रविवार से इतनी हो जाएगी कीमत

रविवार से फुल क्रीम दूध की कीमत 59 रुपये प्रति लीटर होगी जो अभी 57 रुपये प्रति लीटर है.

टोन्ड दूध 49 रुपये प्रति लीटर, डबल टोन्ड दूध 43 रुपये प्रति लीटर, गाय का दूध 51 रुपये प्रति लीटर होगा.

टोकन वाला दूध 44 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 46 रुपये प्रति लीटर होगा.

इन राज्यों में भी बढ़े हैं दाम

मदर डेयरी ने हरियाणा, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में भी दूध के दाम दो रुपये प्रति लीटर बढ़ाए हैं.

इन क्षेत्रों के अलावा अन्य इलाकों में दूध के दामों में चरणबद्ध तरीके से बढोतरी होगी.

गौरतलब है कि मदर डेयरी का दूध देश के 100 से अधिक शहरों में मिलता है. दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी प्रतिदिन 30 लाख लीटर से अधिक दूध बेचती है.

यह भी पढ़ें:

Petrol Price: अगले 11 दिनों में 12 रुपये तक महंगा हो जाएगा पेट्रोल-डीजल! जल्दी से फुल करा लें गाड़ी की टंकी

Rajasthan: रिश्वत लेते पकड़ी गई लेडी इंस्पेक्टर, बोली- ये मेरे अकेले के लिए नहीं, ऊपर तक देना पड़ता है नहीं तो…

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News