पंजाब के सीमावर्ती शहर अमृतसर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के शिविर में एक कर्मी ने रविवार को कथित रूप से गोलीबारी कर दी, जिसमें बीएसएफ के कम से कम चार कर्मियों की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया. इस दौरान गोलीबारी करने वाले कर्मी की भी मौत हो गई. अधिकारियों के मुताबिक इस संबंध में घटना पूर्वाह्न साढ़े नौ से पौने 10 बजे के बीच उस समय हुई, जब कांस्टेबल सातेप्पा एस. के. ने अपनी सर्विस राइफल से अपने पांच कर्मियों पर कथित रूप से गोलीबारी कर दी और इस दौरान आरोपी सातेप्पा की भी मौत हो गई.

उन्होंने बताया कि यह घटना भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अटारी-वाघा सीमा चौकी से करीब 12-13 किलोमीटर दूर खासा इलाके में 144वीं बटालियन के परिसर में हुई. अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अपने काम के घंटों को लेकर स्पष्ट रूप से गुस्से में थे और उसने परिसर में खड़े कमांडिंग ऑफिसर के वाहन पर भी गोलियां चलाईं.

बीएसएफ के एक प्रवक्ता ने बताया कि अमृतसर में बल के एक शिविर पर एक जवान की गोलीबारी में पांच बीएसएफ कर्मियों की मौत की दुर्भाग्यपूर्ण घटना हुई. गोलीबारी में घायल हुए छठे जवान की स्थिति गंभीर है और वह अस्पताल में भर्ती है. गोलीबारी की चपेट में आने वालों में कांस्टेबल और हेड कांस्टेबल रैंक के कर्मी शामिल हैं. प्रवक्ता ने बताया कि इस मामले की ‘कोर्ट ऑफ इन्क्वायरी’ का आदेश दिया गया है. सीमा सुरक्षा बल और पंजाब पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं.

ये भी पढ़ें: Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने की उच्चस्तरीय बैठक, यूक्रेन से भारतीय नागरिकों के निकालने के मुद्दे पर की चर्चा

ये भी पढ़ें- जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल 2022: दूसरे दिन कौन-कौन होंगे खास मेहमान, जानिए

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट