ओलंपिक कांस्य पदक विजेता मुक्केबाज एम सी मैरीकॉम ने युवाओं को मौका देने के लिए इस साल होने वाली विश्व चैम्पियनशिप और एशियाई खेलों में नहीं खेलने का फैसला किया है. छह बार की विश्व चैम्पियन बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के लिए अपनी तैयारियों पर ध्यान लगाना चाहती हैं. आईबीए महिला विश्व मुक्केबाजी चैम्पियनशिप तुर्की के इस्तांबुल में छह से 21 मई तक खेली जाएगी. 2022 राष्ट्रमंडल खेल 28 जुलाई से और 2022 एशियाई खेल 10 सितंबर से शुरू होंगे.

भारतीय मुक्केबाजी महासंघ (बीएफआई) को एक संदेश में मैरीकॉम ने कहा, "मैं युवा पीढ़ी को अंतरराष्ट्रीय मंच पर खुद का नाम बनाने और बड़े टूर्नामेंट में ‘एक्सपोजर’ और अनुभव हासिल करने का मौका देने के लिए इन टूर्नामेंट में भाग नहीं लेना चाहूंगी. मैं अपना ध्यान सिर्फ राष्ट्रमंडल खेलों की तैयारियों पर ही लगाना चाहूंगी." विश्व चैम्पियनशिप के लिए सभी 12 वर्गों के चयन ट्रायल सोमवार से शुरू होकर बुधवार को खत्म होंगे. ट्रायल्स में एशियाई खेलों के वजन वर्ग भी शामिल हैं, जो आईबीए जैसे ही हैं.

बीएफआई अध्यक्ष अजय सिंह ने एक बयान में कहा, "मैरीकॉम पिछले दो दशक से भारतीय मुक्केबाजी की सिरमौर रही हैं और उन्होंने दुनिया भर में अनगिनत मुक्केबाजों और खिलाड़ियों को प्रेरित किया है. हम उनके फैसले का पूरा सम्मान करते हैं और अन्य मुक्केबाजों को मौका देना उनके चैम्पियन व्यक्तित्व का ही प्रमाण है." एशियाई खेलों के लिए पुरुषों के चयन ट्रायल्स मई में जबकि पुरुष और महिलाओं के लिए राष्ट्रमंडल खेलों के ट्रायल्स जून में कराए जाएंगे.

ये भी पढ़ें-

<a title="Russia-Ukraine War: यूक्रेन का दावा- जंग में मरे रूस के 11 हजार सैनिक, 285 टैंक और 44 प्लेन भी तबाह" href="https://www.abplive.com/news/world/ukraine-claims-11-thousand-russian-soldiers-killed-in-war-285-tanks-and-44-planes-destroy-2075489" target="">Russia-Ukraine War: यूक्रेन का दावा- जंग में मरे रूस के 11 हजार सैनिक, 285 टैंक और 44 प्लेन भी तबाह

<a title="Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल रहा है" href="https://www.abplive.com/news/india/prime-minister-narendra-modi-mentioned-operation-ganga-india-s-growing-influence-2075494" target="">Ukraine Russia War: पीएम मोदी ने कहा- भारत अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से सुरक्षित बाहर निकाल रहा है

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट