नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) की पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण और पूर्व सीओओ आनंद सुब्रमण्यम को सोमवार को सीबीआई ने दिल्ली की राउस एवेन्यू कोर्ट में पेश किया. यहां अदालत ने पूर्व सीईओ चित्रा रामकृष्ण को 7 दिन और आनंद सुब्रमण्यम को 2 दिन की सीबीआई कस्टडी में भेज दिया. सीबीआई ने चित्रा को रविवार देर शाम 4 दिन की पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया था. जबकि आनंद सुब्रमण्यम पहले ही सीबीआई रिमांड पर चल रहे थे.

सीबीआई का अदालत में कहना था कि 6 मार्च को चित्रा रामकृष्ण और आनंद सुब्रमण्यम का आमना सामना कराया गया था, लेकिन चित्रा ने आनंद सुब्रमण्यम को पहचानने से ही इनकार कर दिया. चित्रा सीबीआई के सवालों कर गोलमोल जवाब देकर टालने की कोशिश कर रही थीं. सीबीआई का कहना है कि चित्रा और आनंद के बीच 2500 ईमेल का पता चला है, जिनकी जांच करनी है.

सीबीआई का अदालत में ये भी कहना था कि सेबी और एनएसई के उन अधिकारियों का भी पता लगाना है, जो इनसे मिले हुए थे. हालांकि चित्रा रामकृष्ण के वकील का कहना था कि उन्होंने खुद सीबीआई के सामने पहुंचकर इन्वेस्टिगेशन जॉइन किया है और करीब 4 दिन तक सीबीआई पूछताछ भी कर चुकी है. दोनो पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने चित्रा को 14 मार्च तक के लिए सीबीआई की कस्टडी में भेज दिया.

यह भी पढ़ेंः Russia Ukraine War: यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की का भावुक बयान – हमारे झंडे में कोई दाग नहीं, बिना रॉकेट्स के है नीला आसमान

रूस के खिलाफ एकजुट होने के लिए विश्व भर के नेताओं की मेजबानी करेंगे ब्रिटिश प्रधानमंत्री जॉनसन, यूक्रेन पर हमलों की होगी चर्चा

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट