UP Exit Poll Result: पहले और दूसरे चरण में किसने मारी बाजी? पश्चिमी यूपी की सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग खत्म होते ही एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए हैं. जिनमें इस बार कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है. लेकिन लोगों की नजर इस बार पश्चिमी यूपी पर सबसे ज्यादा है. जहां पहले और दूसरे चरण में मतदान हुआ था. एबीपी- सी वोटर एग्जिट पोल में चौंकाने वाले नतीजे सामने आए हैं.

पहले चरण में बीजेपी आगे
यूपी चुनाव के पहले चरण में 58 सीटों पर वोट डाले गए थे, ये सीटें पश्चिमी यूपी की वो सीटें थीं जहां किसान आंदोलन का सबसे ज्यादा असर दिखा था. इसीलिए इस चरण को बीजेपी के लिए काफी अहम माना गया. एग्जिट पोल में यूपी चुनाव के पहले चरण में बीजेपी ही आगे नजर आ रही है. इस चरण में बीजेपी को 58 सीटों में से 28 से 32 सीटें मिल सकती हैं. वहीं अखिलेश यादव गठबंधन को 23 से 27 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है. मायावती की बसपा को इस चरण में 2 से 4 सीटें और अन्य को 1 सीट मिल सकती है. हालांकि भले ही बीजेपी को पहले चरण में ज्यादा सीटें मिलती दिख रही हों, लेकिन पार्टी के लिए ये बड़ा नुकसान है. क्योंकि 2017 में पश्चिमी यूपी से बीजेपी को बड़ा फायदा मिला था, लेकिन इस बार सपा-आरएलडी गठबंधन ने बीजेपी की कई सीटों पर सेंधमारी कर दी है.

दूसरे चरण में एसपी गठबंधन को बढ़त
अब बात दूसरे चरण की करें तो इसमें भी पश्चिमी यूपी की 55 सीटों पर वोटिंग हुई थी. इस चरण में सबसे ज्यादा फायदा अखिलेश यादव के एसपी-आरएलडी गठबंधन को मिलता दिख रहा है. एबीपी, सी-वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक दूसरे चरण की 55 सीटों में से 26 से 30 सीटों पर सपा गठबंधन की जीत हो सकती है, वहीं बीजेपी गठबंधन को 23 से 27 सीटें मिलने का अनुमान है. बसपा को 1 से 3 सीट और अन्य को इस चरण में 1 सीट मिल सकती है.

अगर पहले और दूसरे चरण की सीटों को मिला दिया जाए तो कुल 113 सीटें होती हैं. इनमें बीजेपी और सपा गठबंधन बराबरी पर दिख रहे हैं. दोनों चरणों की 113 सीटों पर बीजेपी को 51 से 59 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं सपा गठबंधन को 49 से 57 सीटें मिल सकती हैं. दोनों चरणों में बसपा को 3 से 7, कांग्रेस को 2 और अन्य को शून्य से 2 सीटें मिलने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें -

UP Exit Polls Result 2022 Live: यूपी में आ रहे हैं योगी या अखिलेश? चौथे चरण में बहुत पीछे हुई सपा, 150 सीटों के करीब पहुंची बीजेपी

UP Exit Poll 2022: उत्तर प्रदेश में किस चरण में किसको कितनी सीटें? चौंकाने वाले हैं एग्जिट पोल के नतीजे

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News