Goa Election 2022: चुनाव बाद सर्वेक्षण यानी एग्जिट पोल में गोवा में त्रिशंकु विधानसभा की भविष्यवाणियों के एक दिन बाद राज्य में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं. कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को एकजुट रखने पर ध्यान केंद्रित कर रही है और उन्हें रिसॉर्ट में लेकर जाने की योजना बना रही है. पार्टी के एक वरिष्ठ नेता ने मंगलवार को यह जानकारी दी.

दूसरी ओर, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राष्ट्रीय राजधानी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की, जबकि गोवा के अन्य वरिष्ठ बीजेपी नेता चुनाव प्रभारी देवेंद्र फडणवीस से मुंबई में मिलने की योजना बना रहे हैं. गोवा विधानसभा की कुल 40 सीटों के लिए 14 फरवरी को मतदान हुआ था और मतों की गिनती मडगांव और पणजी में 10 मार्च को होगी.

कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 17 से घटकर 2

निवर्तमान विधानसभा में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 17 से घटकर दो रह गई है. पांच साल में इसके 15 विधायक बीजेपी में शामिल हो चुके हैं, लेकिन इस बार कांग्रेस अपने उम्मीदवारों को एकजुट रखने का कोई भी प्रयास बाकी नहीं छोड़ेगी. कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, "कांग्रेस के सभी उम्मीदवार उत्तरी गोवा के एक रिसॉर्ट में बुधवार को रहेंगे, जहां से वे मतगणना केंद्रों तक जाएंगे."

कांग्रेस ने अपने सभी विजेता उम्मीदवारों को परिणाम आने के बाद पार्टी कार्यालय पहुंचने को कहा है. वरिष्ठ कांग्रेसी नेता ने कहा, "हमें अपने उम्मीदवारों पर पूरा भरोसा है, लेकिन हम कोई मौका देना नहीं चाहते." इस बीच, मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने राजधानी दिल्ली में मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की.

Koo App
Called on Hon’ble PM Shri Narendra Modi Ji in New Delhi today. Briefed the PM about BJP’s strong performance in Goa Assembly Polls 2022 which will provide us the opportunity to form the Govt in the State once again with people’s blessings. Under his dynamic leadership and guidance, we will continue to work for people’s welfare.
View attached media content
– Dr Pramod Sawant (@DrPramodPSawant) 8 Mar 2022

गोवा बीजेपी के वरिष्ठ नेता ने कहा कि उन्होंने ‘फुल-प्रूफ रणनीति’ तैयार की है, ताकि पार्टी राज्य में अपनी सत्ता कायम रखे. बीजेपी ने अपने सभी विजेता उम्मीदवारों से कहा है कि वे गुरुवार को मतगणना के बाद पणजी स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचें. उन्होंने कहा, "हम अपने नेता का निर्धारण करने और सरकार गठित करने में समय नहीं गंवाएंगे."

7-8 सीट जीतने का TMC ने किया दावा

उधर, तृणमूल कांग्रेस ने कहा है कि वह सात-आठ सीट जीतेगी और उसके गठबंधन सहयोगी को एमजीपी को चार-पांच सीट मिलेंगी और उसके बाद वह मुख्यमंत्री पद के लिए मोलजोल करेगी. टीएमसी के प्रदेश प्रमुख किरण कंडोलकर ने कहा, "हमें कोई डर नहीं है कि हमारे उम्मदीवार पार्टी छोड़ देंगे. हम यह भी जानते हैं कि टीएमसी और महाराष्ट्रवादी गोमंतक पार्टी (एमजीपी) के सहयोग के बिना कोई सरकार नहीं बनेगी."

ये भी पढ़ें-

<a title="क्या पाकिस्तान के PM इमरान खान को गंवानी पड़ेगी कुर्सी? विपक्षी दलों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव" href="https://www.abplive.com/news/world/pakistan-opposition-parties-no-confidence-motion-against-pm-imran-khan-2076871" target="">क्या पाकिस्तान के PM इमरान खान को गंवानी पड़ेगी कुर्सी? विपक्षी दलों ने पेश किया अविश्वास प्रस्ताव

<a title="समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को जमानत मिली" href="https://www.abplive.com/news/india/allahabad-high-court-grants-bail-to-azam-khan-ann-2076863" target="">समाजवादी पार्टी के नेता आज़म खान को जमानत मिली

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट