भारत ने मंगलवार को मानवीय सहायता के तौर पर अफगानिस्तान को मदद की तीसरी खेप भेजी. इस बार भारत ने पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को दो हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजी है. भारत ने 22 फरवरी को 2500 मीट्रिक टन गेहूं पाकिस्तान के रास्ते अफगानिस्तान को भेजा था, जो 26 फरवरी को जलालाबाद शहर पहुंच गया था. इस महीने के शुरू में भी भारत ने 2000 मीट्रिक टन गेहूं की दूसरी खेप अफगानिस्तान के लिए रवाना की थी.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट करके कहा, ‘‘अफगानिस्तान के लोगों को सहयोग करने का हमारा अथक प्रयास जारी है. आज 2000 मीट्रिक टन गेहूं की तीसरी खेप को अफगानिस्तान के जलालाबाद शहर के लिए रवाना किया गया.’’

Our relentless effort to support Afghan people continues. Today, the third convoy of India’s humanitarian assistance carrying 2000 MT of wheat left for Jalalabad, Afghanistan.

This is a part of 🇮🇳’s commitment of 50000 MTs of wheat which will be distributed by @WFP_Afghanistan. pic.twitter.com/98yIsE4zBQ
— Arindam Bagchi (@MEAIndia) March 8, 2022

उन्होंने कहा, ‘‘यह अफगानिस्तान में संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्यान्न कार्यक्रम के तहत वितरित किये जाने वाले 50 हजार मीट्रिक टन गेहूं भेजने की भारत की प्रतिबद्धता का हिस्सा है.’’

भारत ने पिछले साल सात अक्टूबर को पाकिस्तान को अपने सड़क मार्ग से अफगानिस्तान तक 50 हजार टन गेहूं पहुंचाने देने का प्रस्ताव भेजा था, जिस पर पड़ोसी देश ने 24 नवम्बर को सकारात्मक जवाब दिया था. इसके बाद दोनों देश गेहूं की खेप अफगानिस्तान भेजने को लेकर तौर-तरीकों के निर्धारण के लिए परस्पर सम्पर्क बनाए हुए थे.

मार गिराए 12 हजार रूसी सैनिक, तबाह किए 303 टैंक, 48 एयरक्राफ्ट और 80 हेलिकॉप्टर्स, जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा

Punjab Election 2022: अगर गठबंधन से सरकार बनाने की जरूरत पड़ी तो किस पार्टी के साथ बनाएंगे? ये बोले भगवंत मान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट