प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को नीदरलैंड्स के अपने समकक्ष मार्क रूट से यूक्रेन और रूस के बीच जारी युद्ध से उपजी परिस्थितियों पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने इसकी वजह से यूक्रेन में पैदा हुए मानवीय संकट पर अपनी चिंताएं भी साझा कीं. प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने एक बयान में यह जानकारी दी.

पीएमओ ने कहा, ‘‘दोनों नेताओं ने यूक्रेन की ताजा स्थिति पर चर्चा की और वहां जारी मानवीय स्थिति पर अपनी चिंताएं साझा कीं.’’ पीएमओ के मुताबिक, प्रधानमंत्री मोदी ने एक बार फिर दोनों देशों से संघर्ष का अंत करने और वार्ता व कूटनीति के रास्ते पर लौटने की भारत की अपील दोहराई.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने रूस और यूक्रेन के बीच जारी प्रतिनिधिमंडल स्तरीय वार्ता का स्वागत किया और उम्मीद जताई कि इस मसले का जल्द ही कोई हल निकलेगा.

पीएमओ के अनुसार, प्रधानमंत्री मोदी ने युद्धग्रस्त देश से भारतीयों को सुरक्षित निकालने के लिए चलाए जा रहे अभियान की प्रगति से रूट को अवगत कराया. साथ ही उन्होंने वहां की प्रभावित जनता के लिए भारत की ओर से दवा सहित अन्य आवश्यक राहत सामग्री पहुंचाए जाने के बारे में भी जानकारी दी.

इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने प्रधानमंत्री रूट के साथ पिछले साल अप्रैल महीने में हुए डिजिटल सम्मेलन का स्मरण किया और रूट को भारत आने का निमंत्रण भी दिया.

मार गिराए 12 हजार रूसी सैनिक, तबाह किए 303 टैंक, 48 एयरक्राफ्ट और 80 हेलिकॉप्टर्स, जंग के बीच यूक्रेन का बड़ा दावा

Punjab Election 2022: अगर गठबंधन से सरकार बनाने की जरूरत पड़ी तो किस पार्टी के साथ बनाएंगे? ये बोले भगवंत मान

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट