उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजे कल यानी कि 10 मार्च को आ रहे हैं. वहीं, नतीजों के अगले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दो दिवसीय गुजरात दौरे रहेंगे. दरअसल, 11 मार्च को पीएम मोदी करीब 10.30 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट पहुंचेंगे जहां से वो कोबा रीजन ऑफिस कमलम जाएंगे. प्रदेश कार्यालय कमलम में पार्टी की ओर से पीएम मोदी का भव्य स्वागत करेंगे जिसकी तैयारी में वो जुटे हैं.

बताया जा रहा है कि, पीएम मोदी करीब डेढ़ से दो घंटे का समय कमलम में ही बिताएंगे और उसके बाद वो राजभवन के लिए निकलेंगे. दोपहर भर पीएम राजभवन से लेकर जीएमडीसी सेंटर अहमदाबाद तक सरपंच सम्मेलन में मौजूद रहेंगे. सरपंच सम्मेलन के बाद पीएम मोदी राजभवन लौटेंगे और जहां राजनीतिक बैठकें होंगी. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी 12 मार्च को सुबह 11 बजे राष्ट्रीय रक्षा शक्ति विश्वविद्यालय के स्नातक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए पहुंचेंगे और उसके ठीक बाद वो राजभवन वापस लौट जाएंगे.

राजभवन से खेल महाकुंभ 2022 का उद्घाटन करेंगे पीएम मोदी

बताया जा रहा है कि, दोपहर 1 बजे से शाम 6 बजे तक राजनीतिक यात्राओं और सभाओं के लिए आरक्षण होगा समय. जिसके बाद शाम को पीएम मोदी अहमदाबाद के सरदार पटेल स्टेडियम में राजभवन से खेल महाकुंभ 2022 का उद्घाटन करेंगे. खेल महाकुंभ कार्यक्रम के बाद पीएम मोदी अहमदाबाद एयरपोर्ट से दिल्ली लौट जाएंगे.

यह भी पढ़ें.

Russia-Ukraine News: ‘रूस से भिड़ने से डरता है नाटो, सदस्यता लेने पर जोर नहीं’, वलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने कहा

Ukraine Russia War: यूक्रेन-रूस जंग के बीच अमेरिका का बड़ा कदम, मॉस्को से तेल-गैस के आयात पर लगाई रोक, जानें क्या होगा असर

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया