हिमाचल प्रदेश में पैराग्लाइडिंग के लिए प्रसिद्ध घाटी बीड़ बिलिंग एक बार फिर हादसे का सबब बनी है. मंगलवार को दोपहर घाटी के टेक ऑफ प्वॉइंट से उड़ान भरने के दौरान दो पायलट व एक पर्यटक हादसे का शिकार हो गए. इस हादसे में 29 वर्षीय पायलट राकेश कुमार निवासी बीड़ व 31 वर्षीय पर्यटक आकाश अग्रवाल निवासी विजय नगर-गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की मौत हो गई, जबकि उड़ान में मदद करने वाला पायलट 34 वर्षीय विकास कपूर निवासी बीड़ गंभीर रूप से घायल हो गया.

राकेश की बाजू ग्लाइडर में फंस गई

जानकारी के अनुसार, जैसे ही पायलट ने बिलिंग के टेक ऑफ प्वॉइंट से उड़ान भरी, तो विकास कपूर व टैंडम उड़ान भर रहे आकाश अग्रवाल की उड़ान के दौरान मदद करवाने वाले राकेश कुमार की बाजू ग्लाइडर में फंस गई, जिसके बाद राकेश कुछ समय तक पैराग्लाइडर में फंस गया व बाद में गिरकर घायल हो गया. वहीं, टैंडम उड़ान करवाने वाला पायलट व पर्यटक भी अनियंत्रित होकर गिर गए, जिन्हें बाद में मौकै पर मौजूद अन्य पायलटों द्वारा सीएचसी सेंटर बीड़ लाया गया, जहां से उन्हें सिविल अस्पताल बैजनाथ रेफर कर दिया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही पायलट राकेश कपूर व पर्यटक आकाश अग्रवाल ने दम तोड़ दिया, जबकि पायलट विकास कपूर को गंभीर अवस्था में डॉक्टरों द्वारा टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया.

हादसे में पायलट व पर्यटक की मौत

मामले की पुष्टि करते हुए डीसी कांगड़ा डॉ. निपुण जिंदल ने कहा कि हादसे में मारे गए पायलट व पर्यटक के शवों को सिविल अस्पताल बैजनाथ में रखा गया है, जिनका बुधवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा. डीसी कांगड़ा व आपदा प्रबंधन विभाग के चेयरमैन डॉ. निपुण जिंदल ने बीड़ बिलिंग में हुए हादसे को लेकर बैजनाथ के एसडीएम को न्यायिक जांच के आदेश दिए हैं व इस मामले से संबंधित रिपोर्ट को एक सप्ताह के भीतर पेश करने की बात कही है. डीसी ने कहा कि प्रत्येक मृतक को 4-4 लाख रुपये मुआवजा मंजूर किया गया है और प्रशासन की ओर से मृतक के परिवार और घायल पायलट को फौरी राहत प्रदान कर दी गई है.

ये भी पढ़ें-

<a title="Jammu Kashmir Blast: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में विस्फोट से 1 शख्स की मौत, 13 लोग घायल" href="https://www.abplive.com/news/india/blast-in-jammu-udhampur-1-person-death-13-injured-in-blast-2077437" target="">Jammu Kashmir Blast: जम्मू कश्मीर के उधमपुर में विस्फोट से 1 शख्स की मौत, 13 लोग घायल

<a title="Election Results 2022: कहीं देखते ही गोली मारने के आदेश, कहीं धारा-144, नतीजों से पहले चुनावी राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम" href="https://www.abplive.com/elections/from-paramilitary-to-section-144-tight-security-before-counting-in-up-punjab-uttarakhand-2077420" target="">Election Results 2022: कहीं देखते ही गोली मारने के आदेश, कहीं धारा-144, नतीजों से पहले चुनावी राज्यों में सुरक्षा के कड़े इंतजाम

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट