UP Election Result 2022: यूपी के रुझानों को देख जश्न की तैयारी में जुटी BJP, कार्यकर्ताओं को दिल्ली दफ्तर पहुंचने के निर्देश

Uttar Pradesh Election Result 2022: पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आ रहे हैं. अभी रुझानों में उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर राज्यों में बीजेपी को जीत मिलती नजर आ रही है. ऐसे में बीजेपी कार्यकर्ताओं को दिल्ली बीजेपी मुख्यालय पहुंचने के निर्देश दिए गए हैं. सूत्रों के मुताबिक, बीजेपी के केंद्रीय कार्यालय में जीत का जश्न मनाया जाएगा. वहीं आज शाम बीजेपी के आला नेता पार्टी कार्यालय पहुंचेंगे. बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह भी इस जश्न में शामिल हो सकते हैं.

उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने रुझानों में बहुमत हासिल कर लिया है. ऐसे में राज्य में बीजेपी कार्यकार्ताओं का जश्न शुरू हो गया है. रुझानों के मुताबिक आए आंकड़ों पर गौर करें तो बीजेपी 250 से ज्यादा सीटें जीत चुकी है, जबकि रुझानों में समाजवादी पार्टी 118 सीटों पर आगे है. वहीं, बीएसपी को 5 सीटें तो कांग्रेस 6 सीटें मिलती दिख रही है. बता दें कि अभी फाइनल नतीजे नहीं आए हैं.

रुझानों के बीच डिप्टी सीएम कैशव प्रसाद मौर्या का ट्वीट

चुनाव नतीजों के रुझान के बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्या ने ट्वीट कर लिखा है, "नई हवा है. सपा सफ़ा है. बेवजह अखिलेश ख़फ़ा हैं!" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है, "सपा गठबंधन के तथाकथित दिग्गज नेताओं को भी जनता ठुकरा रही है, बीजेपी को बदनाम करने के लिए सपा के अखिलेश यादव जी ने झूठ बोलने की आटोमैटिक मशीन के रूप में काम किया था."

गोरखपुर शहर सीट से सीएम योगी आगे

वहीं, गोरखपुर शहर सीट से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सपा प्रत्याशी शुभावती शुक्ला से आगे चल रहे हैं. चुनाव नतीजों से पहले यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों पर एग्जिट पोल के नतीजे सामने आए थे, जिनमें ये बताया गया कि बीजेपी राज्य में एक बार फिर सरकार बना सकती है. कई एग्जिट पोल्स ने तो बीजेपी को 250 से ज्यादा सीटें मिलने का दावा किया है. एबीपी, सी-वोटर के एग्जिट पोल में बीजेपी को यूपी में 228 से 244 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है, वहीं सपा गठबंधन को 132 से 148 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है.

ये भी पढ़ें-

Punjab Election Result 2022 Live Updates: पंजाब में आम आदमी पार्टी को 90 से ज्यादा सीटों पर बढ़त, लेकिन पूरी पिक्चर अभी बाकी

Election Results 2022 Latest News Live: पांच राज्यों में कौन बनेगा सिकंदर, किसे मिलेंगी कितनी सीटें, जानें पल-पल के अपडेट्स

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News