Punjab Election Result 2022: ‘आप’ की जीत के बाद कार्यकर्ताओं के सामने भावुक हुईं भगवंत मान की मां, बेटे को लगाया गले, Video

पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार बन सकती है. रुझानों में आप को 91, कांग्रेस को 17, शिरोमणि अकाली दल 6 सीटों पर आगे चल रही है. यहां की 117 विधानसभा सीटों के लिए बहुमत का आंकड़ा 59 है. आप इससे काफी आगे है और रुझान अगर नतीजों में बदलते हैं तो आप आसानी से सत्ता पर काबिज हो सकती है. आप की इस जीत के हीरो भगवंत मान रहे. पार्टी ने उन्हें मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया था.

भगवंत मान संगरूर सीट से चुनाव लड़ रहे थे. उन्हें 50 हजार से ज्यादा वोटों से जीत मिली है. इस जीत के बाद भगवंत मान अपनी मां हरपाल कौर के साथ पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच पहुंचे. पार्टी ने उनकी जीत का जश्न मनाया. इस दौरान भगवंत मान और हरपाल कौर भावुक हो गए. दोनों एक दूसरे को गले लगाते दिखे.

ये भी पढ़ें-Punjab Election Result 2022: रुझानों के बीच पंजाब में ‘मिनी केजरीवाल’ ने आप पार्टी के लिए मनाया जश्न, वीडियो वायरल

Goa Election Result 2022: बीजेपी कैडर ने मेरे लिए नहीं, विपक्षी उम्मीदवार के लिए काम किया, पणजी से भाजपा उम्मीदवार का आरोप

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News