AAP Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव के रुझानों और नतीजों में आम आदमी पार्टी करीब 90 सीटों पर जीत हासिल करती दिख रही है. इसे लेकर अब पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि, पंजाब के लोगों ने इंकलाब करके दिखा दिया है. पंजाब के लोगों ने कमाल कर दिया. केजरीवाल ने कहा कि, पंजाब के लोगों ने ये कर दिखाया कि पंजाब के कई बड़े नेता चुनाव हार गए.

आम आदमी पार्टी ने बदला सिस्टम – केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि, पंजाब के अंदर कुर्सियां हिल गई हैं. सुखबीर सिंह बादल हार गए, कैप्टन साहब हार गए, चन्नी साहब हार गए, प्रकाश सिंह बादल हार गए, नवजोत सिंह सिद्धू हार गए, विक्रम सिंह मजीठिया हार गए. ये बहुत बड़ा इंकलाब है. भगत सिंह ने कहा था कि, अगर आजादी मिलने के बाद अगर हमने सिस्टम नहीं बदला तो कुछ नहीं होने वाला. दुख की बात ये है कि इन पार्टियों ने देश में वही अंग्रेजों वाला सिस्टम रखा. वही सिस्टम चल रहा था, आम आदमी पार्टी ने पिछले 7 साल के अंदर ये सिस्टम बदला है. हमने ईमानदार राजनीति की शुरुआत की है, अब स्कूल बन रहे हैं, गरीब के बच्चे को शिक्षा मिल रही है.

जनता ने साबित कर दिया कौन है असली आतंकवादी – केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि, ये बहुत बड़ी ताकतें मिलकर आज देश को आगे बढ़ने से रोकना चाहती है. आपने देखा कि पंजाब में कितने बड़े षड़यंत्र किए गए. सारे इकट्ठे हो गए आम आदमी पार्टी के खिलाफ, इन सबका एक ही मकसद था कि आम आदमी पार्टी नहीं आनी चाहिए, चाहे कोई भी आए. अंत में ये सारे इकट्ठे होकर बोले कि केजरीवाल आतंकवादी है. केजरीवाल ने कहा कि, इन नतीजों के जरिए देश की जनता ने बता दिया कि केजरीवाल आतंकवादी नहीं है, केजरीवाल देश का सच्चा सपूत है. केजरीवाल सच्चा देशभक्त है. जनता ने बता दिया कि आतंकवादी तुम लोग हो जो देश को मिलकर लूट रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां नफरत की कोई जगह नहीं होगी. जहां कोई भूखा नहीं सोएगा, जहां अमीरों और गरीबों के बच्चों को अच्छी शिक्षा मिलेगी. मुझे बड़ा दुख होता है कि आजादी के 75 साल बाद भी हमारे बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए यूक्रेन जैसे देशों में जाना पड़ता है. हम ऐसा भारत बनाएंगे जहां भारत के बच्चों को यूक्रेन नहीं जाना पड़ेगा, पूरे देश के बच्चे यहां पढ़ने आएंगे.

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट