गुरमीत सिंह उत्तराखंड के तो आरएन रवि बने तमिलनाडु के राज्यपाल

<p style="text-align: justify;">पंजाब से लेकर तमिलनाडु तक राज्यपाल बदले गए हैं. गुरूवार को राष्ट्रपति भवन की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक, बेबी रानी मौर्य के इस्तीफे के बाद रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह को उत्तराखंड का राज्यपाल बनाया गया है. जबकि, तमिलनाडु के राज्यपाल को पंजाब का राज्यपाल बनाया गया. आर. एन. रवि तमिलनाडु के नये राज्यपाल होंगे.</p> <p style="text-align: justify;">असम के राज्यपाल जगदीश मुखी को नागालैंड के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. इसके साथ ही, तमिलनाडु के वर्तमान राज्यपाल बनवारी लाल पुरोहित को पंजाब का गवर्नर नियुक्त किया गया. नागालैंड के गवर्नर आर.एन. रवि को तमिलनाडु का गवर्नर बनाया गया है.</p>

About the Author

Team My Nation News
Team My Nation News