Assembly Election Result 2022: उत्तर प्रदेश समेत 4 राज्यों में बीजेपी ने बड़ी जीत दर्ज की है. यूपी में BJP को प्रचंड बहुमत मिला है. बीजेपी यूपी की 403 सीटों में से 271 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं. वहीं समाजवादी पार्टी 127 सीटों पर आगे है. इस प्रचंड जीत पर पीएम मोदी ने कहा कि आज उत्साह का दिन, उत्सव का दिन है. उन्होंने कहा कि होली आज से ही शुरू हो गई है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बोले कि यूपी में दूसरी बार इतनी बड़ी जीत बहुत बड़ी बात है. पीएम मोदी ने कहा कि उत्तराखंड में भी बीजेपी ने इतिहास रचा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि गोवा में सारे एग्जिट पोल गलत निकले.

पीएम मोदी बोले कार्यकर्ताओं ने बेहद कड़ी मेहनत की है. कार्यकर्ताओं ने अपना वादा निभाया है. पीएम मोदी बोले हम जनता का विश्वास जीतने में सफल रहे. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं के दम पर बीजेपी ने जीत का चौका लगाया है.

केंद्रीय गृहमंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा के मुख्यमंत्रियों को बधाई दी. उन्होंने बीजेपी में विश्वास व्यक्त करने के लिए मतदाताओं को धन्यवाद दिया.

जेपी नड्डा ने कहा कि उत्तर प्रदेश में चार बार नरेंद्र मोदी को प्रदेश की जनता ने लगातार अपना आशीर्वाद दिया है. 2014 लोकसभा में प्रचंड जीत हासिल हुई थी, 2017 में प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया था. 2019 में जनता ने फिर से लोकसभा में आशीर्वाद दिया था. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने कहा कि इस बार 2022 में चौथी बार भाजपा को उत्तर प्रदेश की जनता ने आशीर्वाद दिया है.

ये भी पढ़ें- Goa Election Result 2022: गोवा में पूर्ण बहुमत से सिर्फ एक सीट दूर रह गई बीजेपी, अब ऐसे सरकार बनाएगी पार्टी

ये भी पढ़ें-पुष्कर सिंह धामी हारे, अब कौन होगा उत्तराखंड में सीएम? बीजेपी के इन नेताओं का नाम है रेस में

About the Author

Latest entries
GAUTAM BUDDHA NAGARApril 22, 2026नोएडा: डीएम मेधा रूपम ने ESIC अस्पताल सेक्टर-24 का किया निरीक्षण, लापरवाही पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट