Lucknow Election Result 2022: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की बदौलत ‘नया इतिहास’ रचते हुए करीब तीन दशकों बाद उत्तर प्रदेश में निवर्तमान सरकार की सत्ता में वापसी हुई है. वहीं अगर बात प्रदेश की राजधानी यानी लखनऊ की करें तो यहां बीजेपी का प्रदर्शन शानदार रहा है.

हालांकि, 2017 विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार बीजेपी को लखनऊ में थोड़ा नुकसान हुआ है. लखनऊ में कुल 9 विधानसभा सीटें हैं. यहां 7 सीटों पर बीजेपी ने जीत दर्ज की है. वहीं दो सीटों पर समाजवादी पार्टी को जीत मिली है. बसपा और कांग्रेस का यहां खाता भी नहीं खुल सका.

सबसे ज्यादा अंतर से जीते आशुतोष टंडन

लखनऊ में सबसे ज्यादा अंतर से बीजेपी के आशुतोष टंडन ने जीत दर्ज की. उन्होंने लखनऊ पूर्व से सपा के अनुराग भदौरिया को 68,731 वोटों से हराया. इसके अलावा सरोजनीनगर से बीजेपी प्रत्याशी राजेश्वर सिंह ने 56,186 मतों के अंतर से जीत हासिल की.

जानिए कौन कितने अंतर से जीता

लखनऊ पूर्व-
आशुतोष टंडन, बीजेपी – 1,52,928 वोट मिले
जीत का अंतर – 68,731

सरोजनीनगर-
राजेश्वर सिंह, बीजेपी – 1,60,626 वोट मिले
जीत का अंतर – 56,186

लखनऊ कैंट-
बृजेश पाठक, बीजेपी – 108147 वोट मिले
जीत का अंतर – 39,512

लखनऊ उत्तर-
डॉ. नीरज बोरा, बीजेपी – 1,39,159 वोट मिले
जीत का अंतर – 33,953

बीकेटी-
योगेश शुक्ला, बीजेपी – 1,47,922 वोट मिले
जीत का अंतर – 27,788

मोहनलालगंज-
अमरेश कुमार, बीजेपी – 107089
जीत का अंतर – 16,548

लखनऊ मध्य-
रविदास मेहरोत्रा, सपा – 104488
जीत का अंतर – 10935

मलिहाबाद-
जय देवी, बीजेपी – 106372
जीत का अंतर – 9745

लखनऊ पश्चिम-
अरमान खान, सपा – 1,24,497
जीत का अंतर – 8,184

यह भी पढ़ें-

UP Election Result 2022: डिप्टी सीएम से लेकर शिक्षा मंत्री तक, यूपी चुनाव में बीजेपी के इन दिग्गजों की हुई करारी हार

About the Author

Latest entries
BIOGRAPHYApril 2, 2026Zoya Rathore: भारत की नंबर वन एडल्ट कंन्टेंट स्टार, जानें फुल बायोग्राफी..
BIOGRAPHYApril 1, 2026Tejaswini Prabhakar Gowda कौन है ये तेजी से पॉपुलर हो रहीं एडल्ट वेबसीरीज ऐक्ट्रेस? पढ़ें पूरी बायोग्राफी..
BUSINESSMarch 30, 2026iPhone 18 Pro सीरीज़ जल्द होगा लॉन्च! डिजाइन, फीचर्स, कीमत और लॉन्च डेट का बड़ा अपडेट
EDUCATIONMarch 6, 2026डॉ. गरिमा भारद्वाज को Indian Women in Education & Nation Building Leadership Awards 2026 से सम्मानित किया गया